मुजफ्फरनगर के मोरना में नौकरी के नाम पर ठगी, युवक को अगवा करने का आरोप
न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, मामले की जांच शुरू
मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जोली में एक मां का कलेजा अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर फटा जा रहा है। पीड़ित मां मोमिना ने नौकरी का झांसा देकर अपने बेटे जीशान के साथ ठगी करने, मारपीट करने और उसे गायब कर देने का गंभीर आरोप लगाया है। काफी भागदौड़ और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद, अब न्यायालय के सख्त आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता मोमिना के अनुसार, वर्ष 2019 में परवेज उर्फ फरमान (निवासी पटियाला, पंजाब), सादिक (निवासी तावली, थाना शाहपुर) और मन्नू (निवासी बझेड़ी, थाना नई मंडी) उसके बेटे जीशान को पंजाब ले गए थे। उन्हें पशुओं की खरीद-फरोख्त के काम में 25 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी का लालच दिया गया था। शुरुआती समय में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जनवरी 2025 के बाद से स्थिति बिगड़ गई।
पैसे के लिए बंधक बनाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने वेतन देना बंद कर दिया और जब जीशान ने अपने पैसे मांगे, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। 29 जनवरी को जीशान ने किसी तरह एक अनजान नंबर से फोन कर बताया कि आरोपी उससे तीन लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने जीशान का मोबाइल, एटीएम कार्ड और नकद राशि छीन ली और उसे गायब कर दिया। तब से परिवार का जीशान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज पीड़ित पक्ष ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहारन्यायालय की लेनी पडी शरण
पीड़ित महिला ने थाना भोपा से लेकर उच्च अधिकारियों तक गुहार लगाई, लेकिन जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसे न्याय के लिए न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां