नसीरपुर प्रकरण: सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच, भाईचारा बनाए रखने की अपील
मुजफ्फरनगर। नसीरपुर प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक सोमवार को दोनों पक्षों के परिवारों के बीच पहुंचे और उनसे मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने दोनों परिवारों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
.jpeg)
सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी विवाद को आपसी समझदारी, संवाद और शांति के साथ सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और एकता बनी रहनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार का तनाव न फैले।
इस दौरान दोनों परिवारों के लोगों ने भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति बनाए रखने की बात कही तथा विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने पर सहमति जताई।
मुलाकात के दौरान तितावी से राजेंद्र सिंह, चौधरी प्रदीप सिंह, रविंद्र प्रधान तितावी, रोहित चौधरी, धनसैनी मदन सिंह, चौधरी बालेंद्र सिंह, शैलेंद्र कश्यप, अशोक वर्मा पूर्व प्रधान और रोहित बालियान कुटबी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां