मुजफ्फरनगर के मीरापुर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घायल अवस्था में दबोचे दो शातिर बदमाश

गंग नहर पटरी पर जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में लगी गोली, लूट का सामान 

मीरापुर। जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाशों को जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश लंबे समय से लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मीरापुर थाना पुलिस गंग नहर पटरी पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें मौके से दबोच लिया।

मुजफ्फरनगर में हनी ट्रैप कांड में पूर्व प्रधान समेत कई पर मुकदमा, महिला सहित आरोपियों से पूछताछ जारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में हनी ट्रैप कांड में पूर्व प्रधान समेत कई पर मुकदमा, महिला सहित आरोपियों से पूछताछ जारी

बदमाशों की हुई पहचान 
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अपराधियों की पहचान असलम (पुत्र अमानत, निवासी मोहल्ला दरबारी, अमरोहा) और मेहरबान (पुत्र शब्बीर, निवासी मोहल्ला बड़ी बेगम सराय, अमरोहा) के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल और 27 फरवरी को ग्राम कासमपुर निवासी ज्ञानवती के कानों से छीने गए सोने के कुंडल बरामद किए हैं।दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अकीदत के साथ अदा की गई माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़ ये भी पढ़ें  अकीदत के साथ अदा की गई माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़

दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक मामले
क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दोनों शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ अमरोहा, रामपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

8 मार्च को बढेड़ी गेट पर कुश्ती का महासंग्राम, ओलंपियन एएसपी अनुज चौधरी के पैतृक गांव में होगा भव्य दंगल ये भी पढ़ें  8 मार्च को बढेड़ी गेट पर कुश्ती का महासंग्राम, ओलंपियन एएसपी अनुज चौधरी के पैतृक गांव में होगा भव्य दंगल

 

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक

शामली। जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव कुरमाली निवासी एक युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है।...
शामली 
शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म जल्द खातों में आएंगे 1500 रुपये 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

अगर आप मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक...
मध्य प्रदेश 
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म जल्द खातों में आएंगे 1500 रुपये 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

मार्च अप्रैल की तेज गर्मी में भी सूखेंगे नहीं आपके पौधे अगर किचन गार्डन की मिट्टी में मिला दें ये 7 खास चीजें पूरा बगीचा रहेगा हमेशा हरा भरा और सब्जियों से भरपूर

अगर आप अपने घर की छत या आंगन में किचन गार्डन बनाना चाहते हैं तो सबसे जरूरी चीज है सही...
कृषि 
मार्च अप्रैल की तेज गर्मी में भी सूखेंगे नहीं आपके पौधे अगर किचन गार्डन की मिट्टी में मिला दें ये 7 खास चीजें पूरा बगीचा रहेगा हमेशा हरा भरा और सब्जियों से भरपूर

शामली में मार्च में ही मई जैसी गर्मी का अहसास, तापमान 32 डिग्री के पार 

शामली। जनपद शामली में मार्च माह के शुरुआती दिनों में ही मौसम का मिजाज तीखा हो गया है। भीषण...
शामली 
शामली में मार्च में ही मई जैसी गर्मी का अहसास, तापमान 32 डिग्री के पार 

कच्चे तेल में तेजी का असर! सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूबे

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
कच्चे तेल में तेजी का असर! सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूबे

उत्तर प्रदेश

इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा का मारपीट का वीडियो वायरल, डॉक्टर के साथ हाथापाई का दावा

सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 150 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

गोरखपुर/रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर  रामपुर  
यूपी के गोरखपुर और रामपुर जिले में स्थापित हो रही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएं

सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सहारनपुर।  मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह   इसी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव