मीरापुर पुलिस की मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय टप्पेबाज घायल गिरफ्तार, लूटे गए कुण्डल व अवैध हथियार बरामद


मीरापुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मीरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वृद्ध महिला से टप्पेबाजी कर कुण्डल लूटने की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अंतरजनपदीय टप्पेबाजों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटे गए कुण्डल, अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मीरापुर राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 को पड़ाव चौक के पास अज्ञात टप्पेबाजों ने एक वृद्ध महिला के कानों से कुण्डल टप्पेबाजी कर चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना मीरापुर में मुकदमा संख्या 32/2026 धारा 318(4), 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
रविवार को पुलिस टीम कुतुबपुर झाल के पास नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की बाइक कच्चे रास्ते पर असंतुलित होकर गिर गई और दोनों ईख के खेत में घुस गए।
पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग जारी रखी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने मेहरबान पुत्र शब्बीर निवासी बड़ी सराय बेगम, थाना कोतवाली नगर जनपद अमरोहा तथा असलम पुत्र अमानत शाह निवासी मुरादाबादी गेट, थाना कोतवाली नगर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जोड़ी पीली धातु के कुण्डल, दो अवैध तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा यूपी-23 एएफ-0733 नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मेहरबान और असलम पर विभिन्न जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा, उपनिरीक्षक ओमेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, रोहित कुमार और कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Views: 112

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

गर्भावस्था के दौरान योग क्यों है जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे

नई दिल्ली। गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का बहुत खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान शरीर में...
हेल्थ 
गर्भावस्था के दौरान योग क्यों है जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे

सड़न, बदबू और मसूड़ों से खून आने की परेशानी को दूर करेगा प्राकृतिक टूथपेस्ट; जानें बनाने की आसान विधि

  नई दिल्ली। मुंह की स्वच्छता हमारी दिनचर्या का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसके बारे में बात करने से आमतौर...
लाइफस्टाइल 
सड़न, बदबू और मसूड़ों से खून आने की परेशानी को दूर करेगा प्राकृतिक टूथपेस्ट; जानें बनाने की आसान विधि

'भारत को बहुत-बहुत मुबारक, 2027 का विश्व कप मिले तो अभी ले लें': शोएब अख्तर

  नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जिस दिलेरी के साथ खेला है और खिताब संजू...
खेल  क्रिकेट 
'भारत को बहुत-बहुत मुबारक, 2027 का विश्व कप मिले तो अभी ले लें': शोएब अख्तर

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत फिसले

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण हफ्ते के...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत फिसले

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एच-1बी से जुड़ी घोषणा के खिलाफ एक एक डेमोक्रेटिक सांसद ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव