मुजफ्फरनगर: ग्राम पंचायत बसेड़ा में भ्रष्टाचार की जांच फाइलों में दफन, एक साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। जनपद की ग्राम पंचायत बसेड़ा में विकास कार्यों के नाम पर हुए कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद करीब एक साल से जांच की फाइलें अधिकारियों के कार्यालयों में धूल फांक रही हैं। पीड़ित शिकायतकर्ता ने अब दोबारा जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाते हुए जांच के नाम पर केवल 'खानापूर्ति' करने और असली दोषियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने खुद जाने के बजाय अधीनस्थों को भेजा

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कब्जामुक्त हुआ कब्रिस्तान, प्रशासन ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कब्जामुक्त हुआ कब्रिस्तान, प्रशासन ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण

ग्राम पंचायत बसेड़ा निवासी खुशनसीब ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर विकास कार्यों में भारी बंदरबांट की है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी और लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता की एक संयुक्त जांच टीम गठित की थी। आरोप है कि मौके पर मुख्य अधिकारी खुद जांच करने के बजाय अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजकर केवल औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। तकनीकी जांच के लिए नामित सहायक अभियंता का मौके पर न पहुंचना पूरी प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

अकीदत के साथ अदा की गई माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़ ये भी पढ़ें  अकीदत के साथ अदा की गई माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़

एक साल से लटका है इंसाफ

मुजफ्फरनगर: पार्किंग विवाद में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट, 300 राइडर्स ने काम बंद कर किया हंगामा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पार्किंग विवाद में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट, 300 राइडर्स ने काम बंद कर किया हंगामा

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने सबसे पहले 30 दिसंबर 2024 को भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसके बाद 10 फरवरी 2025 और फिर 8 अप्रैल 2025 को डीपीआरओ (DPRO) कार्यालय से स्थलीय निरीक्षण के आदेश जारी हुए। विडंबना यह है कि आदेशों की कतार के बावजूद एक साल बीत जाने के बाद भी जांच किसी तार्किक परिणति तक नहीं पहुंच पाई है। पीड़ित का कहना है कि जांच में हो रही यह देरी भ्रष्टाचार को संरक्षण देने जैसी है।

प्रधान के आरोपों को बताया बेबुनियाद

खुशनसीब ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राम प्रधान द्वारा मीडिया के माध्यम से उन पर 10 लाख रुपये मांगने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। उनके अनुसार, यह केवल भ्रष्टाचार के मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने और शिकायतकर्ता को दबाव में लेने की एक साजिश है।

निष्पक्ष कमेटी बनाने की मांग

पीड़ित ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि इस मामले की जांच किसी उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में गठित नई कमेटी से कराई जाए। उन्होंने मांग की है कि मौके पर जाकर गहनता से तकनीकी जांच की जाए ताकि ग्राम पंचायत में हुए गबन का सच सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित हो।

Views: 81

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले एक वांछित अभियुक्त...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर पुलिस की सख्त पाबंदी और लगातार हो रही कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव का असर अब कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के भाव में आए उछाल के...
Breaking News  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

उत्तर प्रदेश

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

मेरठ। मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जनपद की बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल की सुरक्षा व तैनात कर्मचारियों पर हर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव