मुजफ्फरनगर: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच जीशान लापता, इकलौते बेटे की सलामती के लिए रो-रोकर बुरा हाल

मुजफ्फरनगर। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पैदा हुए युद्ध के हालातों ने मुजफ्फरनगर के एक परिवार की रातों की नींद उड़ा दी है। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव विज्ञाना निवासी युवक जीशान पिछले कई दिनों से ईरान में लापता बताया जा रहा है। घर के इकलौते चिराग से संपर्क टूटने के बाद से बूढ़ी मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिसंबर में रोजी-रोटी के लिए गया था ईरान

मुज़फ्फरनगर में अब्दुल हमीद चौक का नामकरण बना विवाद का केंद्र: पालिका और प्राधिकरण के बीच फंसा मामला ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में अब्दुल हमीद चौक का नामकरण बना विवाद का केंद्र: पालिका और प्राधिकरण के बीच फंसा मामला

परिजनों के अनुसार, जीशान अपने परिवार का इकलौता सहारा है। वह बीते 16 दिसंबर को वेल्डिंग के काम के लिए ईरान गया था। जीशान की मां साजिदा ने बताया कि युद्ध शुरू होने से करीब 10-15 दिन पहले उनकी बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। तब तक सब कुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही ईरान पर हमले शुरू हुए, जीशान का फोन बंद हो गया और उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया।

मुजफ्फरनगर के रामराज में बीयर शॉप चुराई 53 हजार से अधिक की शराब, सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी कर गये पार  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के रामराज में बीयर शॉप चुराई 53 हजार से अधिक की शराब, सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी कर गये पार 

परिजनों की अपील: 'परेशानी है तो मेरा बच्चा घर लौट आए'

मुजफ्फरनगर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से 570 किसानों ने लिया हिस्सा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से 570 किसानों ने लिया हिस्सा

जीशान की मां साजिदा ने रूंधे गले से कहा, "मेरा तो उसके सिवा कोई और बेटा भी नहीं है। अगर वह वहां ठीक है और काम चल रहा है तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर कोई परेशानी है तो मेरा बच्चा सुरक्षित घर वापस आ जाए।" वहीं परिजन मुस्तफा का कहना है कि वेल्डिंग का काम करने गए जीशान से सात दिन पहले बात करने की कोशिश की गई थी, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अब पूरा परिवार ऊपर वाले से उसकी हिफाजत की दुआ मांग रहा है।

मुजफ्फरनगर प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण खाड़ी देशों में मुजफ्फरनगर के हजारों लोग फंसे होने की आशंका है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला कलेक्ट्रेट में एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

Views: 158

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

शामली। जनपद में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) पुरमाफी के संचालन हेतु शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग...
शामली 
शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

नोएडा। युवाओं में खेल भावना, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नोएडा में सांसद-विधायक खेल महोत्सव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

ग्रेटर नोएडा में देसी पौधों का रोपण कर वन क्षेत्र विकसित करने की तैयारी

नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और कैच फाउंडेशन की तरफ से सीएसआर फंड के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में देसी पौधों का रोपण कर वन क्षेत्र विकसित करने की तैयारी

शामली में आवारा कुत्तों का आतंक: बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

शामली। जनपद के मुख्य व्यावसायिक केंद्र 'बड़ा बाजार' और 'मुरारीवाला कुआं' क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक...
शामली 
शामली में आवारा कुत्तों का आतंक: बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उत्तर प्रदेश

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चौबेपुर क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर और अवैध शराब के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सहारनपुर।  संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा के कल घोषित किए गए नतीजों में   उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद में एक गोदाम से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने के मामले को लेकर शिव सैनिकों में आक्रोश देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं