मुजफ्फरनगर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से 570 किसानों ने लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'रूलर ट्रांसफोर्मेशन'विषय पर देश किया संबोधित
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज 'रूलर ट्रांसफोर्मेशन' (ग्रामीण परिवर्तन) विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 570 से अधिक किसानों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए ग्रामीण भारत का सशक्तिकरण अपरिहार्य है।
उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि इस कार्यक्रम में जनपद के सभी विकासखंडों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी हितधारकों का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों और स्थानीय युवाओं से अपील की कि वे इस परिवर्तनकारी अभियान को 'जन-आंदोलन' का रूप दें, ताकि विकसित भारत का निर्माण हो सके।
सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी बदलाव का महाअभियान
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि 'रूलर ट्रांसफोर्मेशन' केवल सड़क या भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी बदलाव का अभियान है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी, कृषि में नवाचार, स्वरोजगार के अवसर और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत के गांव आत्मनिर्भरता और आधुनिक नवाचार के केंद्र के रूप में उभरेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां