मुजफ्फरनगर के रामराज में बीयर शॉप चुराई 53 हजार से अधिक की शराब, सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी कर गये पार 

होली की बंदी का उठाया फायदा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शुरु की छानबीन 

रामराज। कस्बा रामराज में चोरों के हौसले बुलंद हैं। होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के बड़े दावों के बीच शातिर चोरों ने एक अंग्रेजी बीयर शॉप को निशाना बनाते हुए पुलिस की गश्त को चुनौती दे डाली। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार काटकर (कुंबल कर) भीतर प्रवेश किया और हजारों रुपये की शराब चोरी कर ली। पकड़े जाने के डर से शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ उखाड़ ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जानसठ की आदर्श कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह की रामराज में अंग्रेजी बीयर की दुकान है। यहाँ ग्राम अहरोड़ा निवासी कृष्णपाल केयरटेकर के रूप में कार्यरत है। 4 मार्च को होली के पर्व के कारण सरकारी आदेशानुसार ठेका बंद था। गुरुवार 5 मार्च की सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुँचा, तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान की पिछली दीवार में बड़ा छेद (कुंबल) बना हुआ था और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

53 हजार की शराब और डीवीआर गायब
सूचना मिलने पर दुकान मालिक वीरेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुँचे। स्टॉक की जांच करने पर पता चला कि चोर विभिन्न ब्रांड की लगभग ₹53,260 मूल्य की शराब की बोतलें समेट ले गए हैं। वारदात को पेशेवर तरीके से अंजाम देने वाले चोरों ने दुकान में लगे सुरक्षा कैमरों को बेकार करने के लिए उनका डीवीआर भी चुरा लिया, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके।

शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत ये भी पढ़ें  शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ठेका मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, पारंपरिक दुलेहंडी जुलूस में झूम उठे ग्रामीण ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, पारंपरिक दुलेहंडी जुलूस में झूम उठे ग्रामीण

 

 

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सेमीफाइनल में ईशान-संजू की जोड़ी का कमाल, तोड़ा युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही...
खेल  क्रिकेट 
सेमीफाइनल में ईशान-संजू की जोड़ी का कमाल, तोड़ा युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

ईडी ने साइबर फ्रॉड के बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईडी ने साइबर फ्रॉड के बड़े सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित दो गिरफ्तार

शामली में भक्ति और उल्लास के संगम के बीच खिली 'फूलों की होली', शिव शक्ति वाटिका में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

शामली। शहर के टंकी रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका बुधवार शाम भक्ति और रंगों के अनूठे संगम की गवाह...
शामली 
शामली में भक्ति और उल्लास के संगम के बीच खिली 'फूलों की होली', शिव शक्ति वाटिका में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मुजफ्फरनगरः रिजर्व पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह, एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ खेली फूलों की होली

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः रिजर्व पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह, एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ खेली फूलों की होली

शामली में बड़ी माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धा की लहर, रोगों से मुक्ति के लिए हजारों ने टेका मत्था

शामली। जनपद शामली में होली के उल्लास के बाद गुरुवार को आध्यात्मिक श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।...
शामली 
शामली में बड़ी माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धा की लहर, रोगों से मुक्ति के लिए हजारों ने टेका मत्था

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत मामूली सी बात को लेकर हुई‌ कहासुनी में  हिन्दु समाज के दो गुटों में गाली गलौच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख रुपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश