शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

मुजफ्फरनगर। मेरठ की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब वरिष्ठ शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं बहुआयामी अकादमिक व्यक्तित्व प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा को शिक्षा क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक, गहन एवं सार्थक योगदान के लिए डी.लिट्. (विद्यासागर) की सर्वोच्च मानद डॉक्टोरल उपाधि से अलंकृत किया गया।

प्रो. (डॉ.) शर्मा ने अपनी पीएच.डी. की शोध-साधना चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से पूर्ण की, जो उत्तर भारत के प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में से एक है। उनके उत्कृष्ट अकादमिक योगदान, अनुसंधानपरक दृष्टि, शिक्षा-दर्शन एवं समाजोन्मुख कार्यों को मान्यता देते हुए थावे विद्यापीठ द्वारा उन्हें डी.लिट्. (विद्यासागर) की उपाधि प्रदान की गई।
डी.लिट्. (विद्यासागर) शिक्षा-जगत की अत्यंत प्रतिष्ठित एवं सर्वोच्च डॉक्टोरल उपाधियों में से एक मानी जाती है। यह सम्मान केवल गहन विद्वत्ता का प्रतीक नहीं, बल्कि ज्ञान-साधना, नैतिक मूल्यों, समाजोपयोगी चिंतन एवं राष्ट्र निर्माण में सतत योगदान की स्वीकृति भी है। यह उपलब्धि वर्षों की तपस्या, अनुशासित अनुसंधान और शिक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं   ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

उक्त सम्मान समारोह में पूर्व में देश एवं विदेश के अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी अलंकृत किया जा चुका है, जिनमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, बिहार के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, ख्यातनाम शिक्षाविद् एवं समाजसेवी सम्मिलित रहे हैं। ऐसे गौरवशाली व्यक्तित्वों की श्रेणी में स्थान प्राप्त करना प्रो. (डॉ.) शर्मा के लिए विशिष्ट सम्मान का विषय है।
बहु-विषयी अकादमिक पृष्ठभूमि के धनी प्रो. (डॉ.) शर्मा के नाम के साथ D.Litt., Ph.D., M.D., M.Phil., M.B.A., M.Sc., M.A., B.Ed., P.G.D.C.A., C.Ht. (USA) जैसी अनेक उच्च उपाधियाँ जुड़ी हैं, जो उनकी व्यापक अध्ययनशीलता और बौद्धिक समर्पण को प्रतिबिंबित करती हैं। वे शिक्षा को केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त आधार मानते हैं।
अपने उद्बोधन में उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने पूज्य माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के पथ पर निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।
शिक्षा-जगत के प्रबुद्ध वर्ग ने इस उपलब्धि को मेरठ तथा समूचे उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को कोर्ट परिसर में बम की धमकी मिलने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
 राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

जानिए क्यों है वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन जिसे खाने के बाद किया जा सकता है?

नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर खाने-पीने और एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसी...
हेल्थ 
जानिए क्यों है वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन जिसे खाने के बाद किया जा सकता है?

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

मुरादाबाद। जिले की पुलिस लाइन में होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को कोर्ट परिसर में बम की धमकी मिलने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

भारत में आ रहा टाटा का सुपर लग्जरी ब्रैंड Avinya 2027 में लॉन्च होगी Avinya X बदल सकता है लक्जरी कार बाजार

आज भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बड़ी खबर सामने आई है। टाटा मोटर्स अब एक बिल्कुल नए लक्जरी ब्रैंड के...
ऑटोमोबाइल 
भारत में आ रहा टाटा का सुपर लग्जरी ब्रैंड Avinya 2027 में लॉन्च होगी Avinya X बदल सकता है लक्जरी कार बाजार

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

मुरादाबाद। जिले की पुलिस लाइन में होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

रिश्तों का कत्ल: मेरठ के हस्तिनापुर में भतीजे ने चाची को बेडरूम में घुसकर मारी गोली

मेरठ। जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गणेशपुर में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
रिश्तों का कत्ल: मेरठ के हस्तिनापुर में भतीजे ने चाची को बेडरूम में घुसकर मारी गोली

यूजीसी के विरोध में संतों की पदयात्रा मेरठ पहुँची: गृहयुद्ध की दी चेतावनी

   मेरठ।  केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 'यूजीसी' कानून के विरोध में संतों की पदयात्रा अपने चौथे दिन मेरठ के दौराला सनातन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूजीसी के विरोध में संतों की पदयात्रा मेरठ पहुँची: गृहयुद्ध की दी चेतावनी

खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग: मेरठ पुलिस लाइन में जमकर उड़ा गुलाल

मेरठ। सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को मेरठ पुलिस लाइन में पूरे उत्साह और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग: मेरठ पुलिस लाइन में जमकर उड़ा गुलाल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश