दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !
नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक्सप्रेसवे पर 'एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' (ATMS) के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके चलते आज बुधवार से एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा से लेकर डासना तक दिन के अलग-अलग समय पर यातायात आंशिक रूप से बाधित रहेगा।
क्या है परियोजना और क्यों हो रहा है काम?
यह कार्य एटीएमएस रिफर्बिशमेंट प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य हाईवे पर ट्रैफिक प्रबंधन को आधुनिक बनाना है। इस परियोजना के तहत एक्सप्रेसवे पर ओवर-स्पीड चालान सिस्टम, उच्च तकनीक वाले कैमरे, सोलर पैनल और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, व्हीकल स्पीड डिटेक्शन सिस्टम (VSDS) और वेरिएबल मैसेज साइन (VMS) गैंट्री को सुरक्षित रूप से स्थापित किया जाएगा, ताकि भविष्य में जाम और दुर्घटनाओं पर बेहतर नियंत्रण पाया जा सके।
यात्रियों के लिए सलाह
क्यूब हाइवेज के सीनियर मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि डासना, रसूलपुर, भोजपुर और काशी के बीच गैंट्री स्थापना का कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। काम के दौरान सुरक्षा को देखते हुए, जिस स्थान पर कार्य चल रहा होगा, वहां यातायात को लगभग 15 से 20 मिनट के लिए पूरी तरह रोका जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर इंतजार करना पड़ सकता है।
एनएचएआई और क्यूब हाइवेज ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बना लें। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और मौके पर तैनात टीम व यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां