सहारनपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गिरफ्तार, जमीन विवाद में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

सहारनपुर। जनपद पुलिस ने 8 फरवरी 2026 को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के शिवालिक फार्म हाउस पर हुए चर्चित गोलीकांड और हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और श्री राजपूत करणी सेना के उत्तराखंड अध्यक्ष  शक्ति ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद हुई है।

क्या था पूरा मामला ?

समुद्र के नीचे 'अदृश्य दीवार' बना रहा चीन, अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी ये भी पढ़ें  समुद्र के नीचे 'अदृश्य दीवार' बना रहा चीन, अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी

8 फरवरी 2026 को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के शिवालिक फार्म हाउस में जमीन और प्लॉटिंग के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में साधारणपुर निवासी शिवम राणा की मौत हो गई थी, जबकि मनीष और योगेंद्र नाम के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को बेगुनाह बताकर आत्मसमर्पण की बातें कर रहा था।

दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग ये भी पढ़ें  दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग

चेक पोस्ट के पास से हुई गिरफ्तारी

मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बिहारीगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को गणेशपुर से मोहंड की ओर जाने वाले रास्ते पर वन विभाग की चेक पोस्ट के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि विवाद देहरादून निवासी सुनील वर्मा और गुरुग्राम निवासी पंकज शर्मा के बीच प्लॉटिंग और दो बीघा जमीन को लेकर था। इसी मामले में बातचीत के लिए दोनों पक्ष फार्म हाउस पर जुटे थे, जहाँ मामला हिंसक हो गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने जान से मारने की नीयत से अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी। आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। उत्तराखंड राज्य के देहरादून के थाना पटेलनगर में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस

सरधना (मेरठ)। मेरठ के सरधना क्षेत्र स्थित गंगनहर में बुधवार को दो शवों के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

होटल संचालक ने शादी का झांसा देकर बनाया शिकार; अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से 4 माह तक किया शारीरिक शोषण

वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आगरा की एक युवती ने होटल संचालक पर शादी का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा  आगरा 
होटल संचालक ने शादी का झांसा देकर बनाया शिकार; अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से 4 माह तक किया शारीरिक शोषण

ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार'

मास्को। ईरान और इजरायल के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच रूस ने अब खुलकर अमेरिका पर निशाना साधा है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार'

उत्तर प्रदेश

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस

सरधना (मेरठ)। मेरठ के सरधना क्षेत्र स्थित गंगनहर में बुधवार को दो शवों के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

होटल संचालक ने शादी का झांसा देकर बनाया शिकार; अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से 4 माह तक किया शारीरिक शोषण

वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आगरा की एक युवती ने होटल संचालक पर शादी का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा  आगरा 
होटल संचालक ने शादी का झांसा देकर बनाया शिकार; अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से 4 माह तक किया शारीरिक शोषण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश