देवबंद में गोकशी की सूचना पर पुलिस का छापा, उपकरण व अवशेष बरामद; आरोपी फरार
देवबंद के बाबूपुर नगली मार्ग स्थित एक मकान में गोकशी होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को मौके से कटान के उपकरण और अवशेष बरामद हुए है जबकि गोकशी करने के आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जानकारी के अनुसार देवबंद के श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ के समीप गोकशी किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां से कटान के उपकरण व कुछ अवशेष बरामद हुए हैं। जबकि गोकशी के आरोपी वहां से भाग निकले। बाबूपुर नागली मार्ग स्थित एक मकान में गोकशी होने की सूचना पर पुलिस में मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस को वहां से कटान के उपकरण और अवशेष बरामद हुए जबकि गोकशी करने के आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे देवबंद भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता समेत भाजपाइयों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाजपा नगराध्यक्ष अरूण गुप्ता ने बताया कि जिस मकान में गोकशी की जा रही थी उसमें कुछ लोग किराए पर रहते हैं। वह गोकशी कर रहे थे। पुलिस ने आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस को मौके से कटान के उपकरण और अवशेष बरामद हुए हैं। पुलिस फरार आरोपियों के बारे में जानकारी कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां