आयुष मंत्रालय में भर्ती का मौका, एनसीआईएसएस में 6 पदों पर आवेदन शुरू
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएस) में मेंबर (आईएसएम) के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। आयुष मंत्रालय ने एनसीआईएसएस ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। एनसीआईएसएस ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें 3 सदस्य (चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड) और 3 सदस्य (आचार संहिता एवं पंजीकरण बोर्ड) शामिल हैं।
इन 6 पदों में 3 आयुर्वेद और 3 किसी भी आईएसएम प्रणाली से शामिल है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से भारतीय चिकित्सा प्रणाली के संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट राज्य चिकित्सा परिषद/भारतीय चिकित्सा की केंद्रीय परिषद/एनसीआईएसएम के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में कम से कम 15 साल का अनुभव, जिसमें भारतीय चिकित्सा प्रणाली में स्वास्थ्य, शिक्षा के विकास और वृद्धि के क्षेत्र में विभाग प्रमुख/संगठन प्रमुख के रूप में कम से कम 7 साल का अनुभव शामिल होना चाहिए।
अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 64 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, एनसीआईएसएस की ओर से चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 1,44,200 से 218,200 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उसमें दिए गए फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को आयुष मंत्रालय के सचिव, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली, 110023 पते पर पोस्ट कर दें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां