मिडिल ईस्ट संकट: ओमान की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत तैनात..ओमान की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती,फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

On

नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ समुद्री व्यापार पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के स्थगित होने से बड़ी संख्या में भारतीय यात्री भी उस इलाके में फंसे हुए हैं। भारत सरकार ने उनकी सुविधा के लिए विशेष उड़ानों का संचालन शुरू किया है। वहीं, लंबे समय से तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत भी जरूरत पड़ने पर काम आ सकते हैं। भारतीय युद्धपोत पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। नौसेना के ‘मिशन डेप्लॉयमेंट’ के तहत इस क्षेत्र में वर्ष 2017 से दो बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं—एक ओमान की खाड़ी के पास ‘ऑपरेशन संकल्प’ और दूसरा अदन की खाड़ी में ‘एंटी-पायरेसी ऑपरेशन’।

 

चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिरों के पट, जानिए पूरा शेड्यूल ये भी पढ़ें  चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिरों के पट, जानिए पूरा शेड्यूल

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

इन दोनों अभियानों के तहत भारतीय नौसेना के एक-एक युद्धपोत ओमान की खाड़ी और अदन की खाड़ी के पास तैनात रहते हैं। फिलहाल, ओमान की खाड़ी के पास भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर आईएनएस सूरत तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर यह युद्धपोत राहत और बचाव कार्यों को अंजाम दे सकता है। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर अदन की खाड़ी से भारतीय नौसेना के अन्य युद्धपोतों को भी कम समय में मूव किया जा सकता है। आईएनएस सूरत एक गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह दुश्मन के रडार की पकड़ में आए बिना किसी भी ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। यह सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस है। इसमें सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम लगा है और 16-16 मिसाइलों के दो वर्टिकल लॉन्चर के जरिए कुल 32 मीडियम रेंज सर्फेस-टू-एयर मिसाइल दागी जा सकती हैं। इसके अलावा एंटी-सर्फेस वॉरफेयर के लिए ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम भी लगा हुआ है, जिससे 16 ब्रह्मोस मिसाइलें दागी जा सकती हैं।

गैंग सरगना राजेश मिश्रा के ठिकाने पर छापामारी,करोड़ों का माल बरामद ये भी पढ़ें  गैंग सरगना राजेश मिश्रा के ठिकाने पर छापामारी,करोड़ों का माल बरामद

 

इसमें आधुनिक सर्विलांस रडार लगा है और दुश्मन की पनडुब्बियों को नष्ट करने के लिए रॉकेट लॉन्चर और टॉरपीडो लॉन्चर भी मौजूद हैं। इस जहाज की लंबाई 163 मीटर है और इसका वजन लगभग 7,400 टन है। यह डेस्ट्रॉयर चार शक्तिशाली गैस टर्बाइनों से संचालित होता है और इसकी अधिकतम रफ्तार करीब 30 नॉटिकल मील प्रति घंटा है। खाड़ी देशों में राहत और बचाव अभियानों का भारतीय नौसेना का एक लंबा इतिहास रहा है। पिछले कुछ वर्षों में नौसेना ने कई महत्वपूर्ण राहत अभियानों में भाग लिया है। भारत सरकार के आदेश पर हजारों भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया। वर्ष 2023 में ‘ऑपरेशन कावेरी’ चलाया गया, जिसमें सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने में नौसेना ने अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ के तहत खाड़ी देशों के साथ-साथ मालदीव और श्रीलंका से भारतीयों की सुरक्षित निकासी की गई। वर्ष 2015 में ‘ऑपरेशन राहत’ के तहत यमन संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया।

 

इससे पहले वर्ष 2011 में ‘ऑपरेशन सेफ होमकमिंग’ के तहत लीबिया से और वर्ष 2006 में ‘ऑपरेशन सुकून’ के तहत लेबनान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी कराई गई थी। भारतीय नौसेना ने वर्ष 2017 में ‘मिशन डेप्लॉयमेंट’ की शुरुआत की। फिलहाल, दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में इस मिशन के तहत भारतीय नौसेना के कुल छह युद्धपोत लगातार तैनात रहते हैं। पहली तैनाती अरब सागर में स्ट्रेट ऑफ होरमुज के पास है, जहां से फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के रास्ते भारत का लगभग 80 प्रतिशत ऊर्जा व्यापार होता है। दूसरी तैनाती अदन की खाड़ी में है, जहां ऊर्जा व्यापार के अलावा लगभग 90 प्रतिशत अन्य व्यापार होता है, जो स्वेज नहर, रेड सी और अदन की खाड़ी से होकर अरब सागर के रास्ते भारत पहुंचता है। यह क्षेत्र समुद्री डकैती के लिए सबसे संवेदनशील माना जाता है।

 

जिबूती और सोमालिया के समुद्री लुटेरे इसी इलाके में सक्रिय रहते हैं। यह व्यापार का सबसे छोटा मार्ग है, इसलिए यहां यातायात भी अधिक रहता है। यदि अदन की खाड़ी का मार्ग बाधित हो जाए तो व्यापारी जहाजों को भूमध्य सागर से होते हुए अफ्रीका के दक्षिणी सिरे केप ऑफ गुड होप के रास्ते आना-जाना पड़ता है। यह मार्ग न केवल समय बढ़ाता है, बल्कि लागत भी बढ़ा देता है। तीसरी तैनाती सेशेल्स के पास है, जो केप ऑफ गुड होप मार्ग से आने-जाने वाले जहाजों की सुरक्षा और समुद्री डकैती रोकने के लिए है। चौथी तैनाती मालदीव के पास, पांचवीं अंडमान-निकोबार के पास और छठी तैनाती म्यांमार-बांग्लादेश सीमा के पास बंगाल की खाड़ी में है। इन तैनातियों के दौरान भारतीय युद्धपोत मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ युद्धाभ्यास भी करते हैं और किसी भी प्रकार की समुद्री डकैती या दुर्घटना की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को अंजाम देते हैं। 

Views: 37

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

मध्यप्रदेश में गेहूं 2700 रुपये तक पहुंचने की संभावना बोनस बढ़ाने पर टिकी किसानों की नजर

मध्यप्रदेश में रबी सीजन की गेहूं खरीदी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं लेकिन किसानों के बीच संतोष के...
मध्य प्रदेश 
मध्यप्रदेश में गेहूं 2700 रुपये तक पहुंचने की संभावना बोनस बढ़ाने पर टिकी किसानों की नजर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

'वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं सोनिया गांधी': खामेनेई के निधन पर लिखे लेख को लेकर भाजपा नेता आर.पी. सिंह का बड़ा हमला

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आर्टिकल लिखा। इस आर्टिकल पर...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
'वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं सोनिया गांधी': खामेनेई के निधन पर लिखे लेख को लेकर भाजपा नेता आर.पी. सिंह का बड़ा हमला

मुजफ्फरनगर के रुड़कली गांव में गंदगी को लेकर संघर्ष, किसान का कान काटा

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रुड़कली में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रुड़कली गांव में गंदगी को लेकर संघर्ष, किसान का कान काटा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

CCSU: घोषित हुई वार्षिक परीक्षाओं की तिथि, 18 मार्च से शुरू होगा इम्तिहान; बीएड आवेदन के लिए समय कम

   मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वार्षिक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
CCSU: घोषित हुई वार्षिक परीक्षाओं की तिथि, 18 मार्च से शुरू होगा इम्तिहान; बीएड आवेदन के लिए समय कम

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं