पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे पांच अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से दो अवैध तमंचा .315 बोर, एक पिस्टल .32 बोर, सात जिंदा कारतूस .315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो मोटरसाइकिल एवं चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मांडा पुलिस टीम मंगलवार क्षेत्र में भ्रमण व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लालगंज की ओर से दो मोटरसाइकिल आती दिखीं। पुलिस को देख सवार संदिग्ध तरीके से वाहन मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम के रोकने का प्रयास करने पर वे वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागे और पीछा किए जाने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में माण्डा थाना क्षेत्र के दिघिया गांव निवासी शुभम सिंह, मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के चड़ैचा गांव निवासी सौरभ मिश्रा, इसका पड़ोसी गौरव मिश्रा, जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी हैप्पी उर्फ वेद प्रकाश, मिर्जापुर के चितौली गांव निवासी चमन शामिल हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि भदोही, मिर्जापुर व प्रयागराज क्षेत्र में छिनैती और लूट की घटनाएं को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि वे सुनार व दुकानदारों से सामान लेकर मोबाइल से फर्जी भुगतान दिखाकर फरार हो जाते थे। होली के त्योहार के मद्देनजर धन की आवश्यकता होने पर वे नए शिकार की तलाश में थे।
इस संबंध में थाना मांडा में धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को साहसिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां