ईरान के विरुद्ध अमेरिका-इजराइल के हमलों को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बताया 'खुली आक्रामकता'

- संयुक्त राष्ट्र को तत्काल युद्धविराम के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए: बोर्ड

On

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अमेरिका और इजराइल के ईरान के खिलाफ हमलों को 'खुली आक्रामकता' बताते हुए कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा की है। बोर्ड ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से युद्धविराम के लिए तुरंत प्रभावी और व्यावहारिक कदम उठाने और क्षेत्र को विनाशकारी युद्ध से बचाने का आह्वान किया है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी के अनुसार ईरान अमेरिका की लगभग सभी शर्तें मानने को तैयार था। फिर भी अमेरिका ने वार्ता समाप्त करने की अचानक घोषणा करके इजराइल के साथ मिलकर ईरान कर दिया, जो यह दर्शाता है कि वार्ता महज एक रणनीति थी, कोई गंभीर कूटनीतिक प्रक्रिया नहीं थी।

अबू धाबी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, यूके पीएम से मदद की लगाई गुहार ये भी पढ़ें  अबू धाबी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, यूके पीएम से मदद की लगाई गुहार

डॉ. इलियास ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे इस्लामी राष्ट्र के लिए एक बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान एक संप्रभु देश के केंद्रीय नेतृत्व को निशाना बनाना और खुले तौर पर नेतृत्व परिवर्तन की बात करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध ने पूरे मध्य पूर्व को अस्थिरता की आग में झोंक दिया है। एक तरफ जहां कई यूरोपीय देश अमेरिका के समर्थन में खड़े हैं तो दूसरी तरफ रूस और चीन ईरान का समर्थन कर रहें हैं। यदि तत्काल एवं प्रभावी कूटनीतिक हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो यह संघर्ष पूर्ण पैमाने पर विश्व युद्ध में बदल सकता है, जिसका खामियाजा विकासशील और कमजोर देशों को भुगतना पड़ेगा।

ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी ये भी पढ़ें  ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी

 

ईरान पर हमले के विरोध में कराची में कोहराम: अमेरिकी मरीन की गोलीबारी में 12 प्रदर्शनकारियों की मौत, दूतावास रणक्षेत्र बना ये भी पढ़ें  ईरान पर हमले के विरोध में कराची में कोहराम: अमेरिकी मरीन की गोलीबारी में 12 प्रदर्शनकारियों की मौत, दूतावास रणक्षेत्र बना

डॉ. इलियास ने अफसोस जताते हुए कहा कि ऐसे नाजुक और निर्णायक दौर में हमारा देश संतुलित और गरिमामय मध्यस्थता की भूमिका निभा सकता था, लेकिन मौजूदा व्यवहार से देश की विदेश नीति की साख पर असर पड़ा है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि अयातुल्लाह खामेनेई की शहादत पर आधिकारिक स्तर पर शोक व्यक्त नहीं करना हमारी नैतिक और कूटनीतिक परंपरा के खिलाफ है।

 

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दुनिया के सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि तत्काल, गंभीर और व्यावहारिक उपायों के जरिए इस युद्ध को रोका जाए। अन्यथा यह आग किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी और संपूर्ण विश्व इसके प्रभाव से सुरक्षित नहीं रहेगा।

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

असम चुनाव 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जोरहाट से गौरव गोगोई और नजीरा से देबब्रत सैकिया ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
असम चुनाव 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जोरहाट से गौरव गोगोई और नजीरा से देबब्रत सैकिया ठोकेंगे ताल

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर बिजली घर पर तैनात लाइनमैन सोनू करंट लगने से मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में बेगराजपुर बिजली घर पर तैनात संविदा लाइनमैन सोनू कुमार की ड्यूटी के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर बिजली घर पर तैनात लाइनमैन सोनू करंट लगने से मौत

मिडिल ईस्ट संकट में फंसे भारतीयों को बड़ी राहत: इंडिगो ने शुरू कीं विशेष उड़ानें, निकासी अभियान में तेजी

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों...
Breaking News  राष्ट्रीय 
मिडिल ईस्ट संकट में फंसे भारतीयों को बड़ी राहत: इंडिगो ने शुरू कीं विशेष उड़ानें, निकासी अभियान में तेजी

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं