असम चुनाव 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जोरहाट से गौरव गोगोई और नजीरा से देबब्रत सैकिया ठोकेंगे ताल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने असम कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में संभावित हैं।
कांग्रेस ने मंगलवार को जारी कि इस सूची में कई अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी अवसर दिया है। राज्य में नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया को नजीरा से टिकट दिया है। साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारचल्ला से टिकट दिया है।
जारी सूची के अनुसार 7-गौरिपुर से अब्दुस सोबहान अली सरकार, 13-गोलपारा वेस्ट (एसटी) से मार्कलाइन मराक, 18-बोंगईगांव से गिरिश बरुआ, 24-बरपेटा (एससी) से महानंदा सरकार, 28-बोको-चायगांव (एसटी) से रामेन सिंह राभा, 30-हाजो-सुअलकुची (एससी) से श्रीमती नंदिता दास, 32-कमालपुर से सत्यव्रत कलिता, 33-दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी, 38-बरखेेत्री से दिगंता बरमन, 39-नलबाड़ी से अशोक कुमार शर्मा और 40-तिहू से रतुल पाटवारी को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा 49-सिपाझार से बिनानंद कुमार सैकिया, 52-जगी रोड (एससी) से बुबुल दास, 56-रूपनिनाट से नुरुल हुदा, 58-समागुरी से तंजील हुसैन, 61-राहा (एससी) से उत्पल बनिया, 64-लुमडिंग से स्वप्न कर, 66-बरछल्ला से रिपुन बोरा, 73-बिहपुरिया से नारायण भूयन, 80-जोनेई (एसटी) से राज कुमार मेडक, 82-डूमडूमा से दुर्गा भूमिज और 83-मार्घेरिटा से प्रतीक बोरदोलोई को प्रत्याशी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें मिडिल ईस्ट संकट: भारत सरकार की बड़ी एडवाइजरी; विदेशी नागरिक वीजा के लिए FRRO से करें संपर्कसूची में 87-चाबुआ-लाहोवाल से प्रांजल घटोवार, 90-दुलियाजन से ध्रुव गोगोई, 92-नाहरकटिया से प्रणति फूकन, 93-सोनारी से उत्पल गोगोई, 95-डेमो (एसटी) से अजय कुमार गोगोई, 97-नजीरा से देबाब्रत सैकिया, 98-माजुली (एसटी) से इंद्रनील पेगू, 99-टीओक से पल्लबी सैकिया गोगोई, 100-जोरहाट से गौरव गोगोई और 103-गोलाघाट से बिटुपन सैकिया को मैदान में उतारा गया है।
108-बोकाजन (एसटी) से रतन एंगती, 111-रोंगखांग (एसटी) से ऑगस्टीन एंघी, 114-लखीमपुर से एम. शांति कुमार सिंघा, 115-उधारबोंड से अजीत सिंह, 117-बरखोला से डॉ. अमित कुमार कलवार, 118-सिलचर से अभिजीत पॉल, 119-सोनाई से अमीनुल हक लस्कर, 123-करिमगंज नॉर्थ से जकारिया अहमद, 125-पाथरकांडी से कार्तिक सेना सिन्हा और 126-रामकृष्ण नगर (एससी) से श्रीमती सुरुचि रॉय को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची शीघ्र जारी की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां