देश में आईटीआई छात्रों के लिए नियमों में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव, अब 150 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी
किताबी ज्ञान के साथ मिलेगा इंडस्ट्रियल अनुभव, नौकरी पाने में साबित होगा मील का पत्थर
नई दिल्ली। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय ने देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई ) के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार, अब क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम के तहत पढ़ने वाले सभी ट्रेनीज़ को 150 घंटे की अनिवार्य 'ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग' या ग्रुप प्रोजेक्ट करना होगा।
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने इस महत्वपूर्ण सुधार पर बोलते हुए कहा कि सिर्फ क्लासरूम लर्निंग अब पर्याप्त नहीं है। असली वर्कप्लेस एक्सपोजर से छात्रों में प्रैक्टिकल स्किल्स और प्रोफेशनलिज्म आता है। हमारा मकसद सिर्फ सर्टिफिकेट बांटना नहीं, बल्कि युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से 'जॉब-रेडी' बनाना है। उन्होंने इसे "कुशल भारत-विकसित भारत" के विजन को मजबूती देने वाला कदम बताया। मंत्री जयन्त चौधरी मानते हैं कि सरकार का मकसद सिर्फ सर्टिफिकेट देना नहीं, बल्कि युवाओं को असली इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार स्किल्ड बनाना है।
ट्रेनिंग घंटों में कटौती, प्रैक्टिकल पर जोर
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए डीजीटी ने सालाना ट्रेनिंग के कुल समय को 1600 घंटे से घटाकर 1200 घंटे कर दिया है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों पर बोझ कम करना और उन्हें सीधे इंडस्ट्री के वातावरण से जोड़ना है। पुराने सिस्टम में छात्र केवल संस्थान की पुरानी मशीनों पर ट्रेनिंग लेते थे, लेकिन अब उन्हें आधुनिक औद्योगिक तकनीकों का सीधा अनुभव मिलेगा।
मूल्यांकन और प्रमाणन की नई प्रक्रिया
नए नियमों के तहत, ट्रेनिंग की पात्रता के लिए छात्र को कम से कम तीन महीने का बेसिक कोर्स पूरा करना होगा। ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को एक 'लॉगबुक' मेंटेन करनी होगी, जिसमें उनके दैनिक कार्यों का विवरण होगा। अंतिम मूल्यांकन में इंडस्ट्री मेंटर की रिपोर्ट और मौखिक परीक्षा को आधार बनाया जाएगा। सफल छात्रों को 'इंडस्ट्री-अप्रूव्ड सर्टिफिकेट' दिया जाएगा, जो भविष्य में नौकरी पाने में मील का पत्थर साबित होगा। यह न केवल शिक्षा नीति में बदलाव को दर्शाता है, बल्कि छात्रों के भविष्य और भारतीय अर्थव्यवस्था के 'कुशल भारत' विजन के लिए भी एक बड़ा कदम है।
ये भी पढ़ें भारत-कनाडा यूरेनियम डील: 2.6 अरब डॉलर के ऐतिहासिक समझौते से भारत की परमाणु ऊर्जा में आएगी नई क्रांतिसुरक्षा और भविष्य की ग्रेडिंग
डीजीटी ने राज्यों को निर्देश दिया है कि दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्रों के लिए यात्रा और आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, ट्रेनीज़ की सुरक्षा के लिए ग्रुप इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जा सकती है। भविष्य में संस्थानों की ग्रेडिंग (DDGL) में भी OJT के प्रदर्शन को एक प्रमुख मानक के रूप में शामिल किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां