ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी

On

मुंबई। ईरान और इजरायल में संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट जाने वाली फ्लाइट कैंसिल होने से मुंबई में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जा रहे टूरिस्ट को इलाके में तनाव की वजह से फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी, जिससे वे रात भर फंसे रहे और एयरलाइंस से कोई अपडेट नहीं मिला। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "वे 25 फरवरी को झारखंड से मुंबई के लिए निकले थे। शनिवार को वे मुंबई पहुंचे और यहां से रात को करीब 12 बजे फ्लाइट थी, लेकिन वह कैंसिल हो गई।

 

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही  ये भी पढ़ें  यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

इस कारण एयरपोर्ट के पास ही रात गुजारनी पड़ी।" फ्लाइट में देरी और कैंसलेशन पर कर्नाटक की रहने वाली एक महिला खिलाड़ी ने कहा, "हम एक हॉकी टीम से हैं, जो यूरोप आइस हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही है। हम यूरोप चैंपियनशिप के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक युद्ध के कारण हमारी फ्लाइट कैंसल हो गई।" एक आइस हॉकी खिलाड़ी ने मां ने कहा, "मेरा बेटा और उसके टीम के साथी आइस हॉकी स्पोर्ट के लिए भारतीय टीम को रिप्रेजेंट करने जर्मनी जा रहे हैं। बदकिस्मती से, युद्ध के हालात की वजह से फ्लाइट कैंसल कर दी गई हैं। बच्चे लगभग 2 साल से इस खेल की तैयारी कर रहे हैं। वे हर दिन रात 11 बजे तक प्रैक्टिस करते हैं।" इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की। सरकार ने नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने व आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई ये भी पढ़ें  शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

 

एडवाइजरी के अनुसार, कतर (दोहा), सऊदी अरब (रियाद), इजरायल (तेल अवीव), ईरान (तेहरान), इराक (बगदाद), कुवैत, बहरीन, ओमान (मस्कट), जॉर्डन व संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी) में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि वह विदेश में रह रहे राज्य के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और केंद्र सरकार व संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय में स्थिति की निगरानी कर रही है। सरकार ने दोहराया है कि सभी भारतीय नागरिक अफवाहों से बचें, सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल दूतावास से संपर्क करें। 

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

मेरठ। आय दिन आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे है। आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

नई दिल्ली। जीवन और प्रकृति का संतुलन पंच महाभूतों-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश पर आधारित है। ये पांच तत्व...
लाइफस्टाइल 
पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

  नई दिल्ली। आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटों बैठे रहते हैं और अपनी सेहत कोहेल्थ...
हेल्थ 
हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

उत्तर प्रदेश

मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

मेरठ। आय दिन आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे है। आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

   लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश