वसई में भीषण सड़क हादसा: तीन युवकों की दर्दनाक मौत, नायगांव पुलिस ने दर्ज किया मामला

On

वसई। महाराष्ट्र के वसई में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से परिवार शोक में डूबे हैं। घटना के बाद नायगांव पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात दो युवक मोटरसाइकिल से मुंबई से नालासोपारा की ओर जा रहे थे। बाइक तेज रफ्तार में थी। जैसे ही वे चिंचोटी इलाके में साधना होटल के पास पहुंचे, उसी दौरान ईश्वर साव (उम्र 19 वर्ष) नामक युवक सड़क पार कर रहा था। अचानक सामने आए युवक को बचाने का मौका न मिलने पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईश्वर साव की मौके पर ही मौत हो गई।

“पहचान पत्र से तय होगा इंसान?” हरिद्वार की घटना पर उठे सवाल ये भी पढ़ें  “पहचान पत्र से तय होगा इंसान?” हरिद्वार की घटना पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर: कीटनाशक फैक्ट्रियों पर केंद्रीय टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, सात नमूनों की होगी लैब जांच ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: कीटनाशक फैक्ट्रियों पर केंद्रीय टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, सात नमूनों की होगी लैब जांच

हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे शाहरुख फुलजहा खान और पीछे बैठे अर्जन शेट्टी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक दूर तक घिसटती चली गई, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना नायगांव पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। 

 सूरत की कंपनी में हिंसा के बाद कड़े सुरक्षा प्रबंध, हजीरा क्षेत्र पुलिस छावनी में बदला, कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी ये भी पढ़ें   सूरत की कंपनी में हिंसा के बाद कड़े सुरक्षा प्रबंध, हजीरा क्षेत्र पुलिस छावनी में बदला, कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश