भक्ति रस के रंग में डूबी वीरांगना भूमि, साधो द बैंड टीम ने बांधा शमां..मुकेश अंबानी के एंटीलिया में कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद बैंड की पहली प्रस्तुति झांसी में
झांसी। शहर में पहली बार अनोखे तरह के महाभक्ति कंसर्ट कार्यक्रम में शनिवार शाम साधो द बैंड की टीम ने मुक्ताकाशी मंच पर शमां बांध दिया। साधो द बैंड टीम का यह कार्यक्रम इस मायने में भी अनूठा रहा कि मुकेश अंबानी के एंटीलिया में कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद यह पहली प्रस्तुति झांसी में रही। युवा सामाजिक कार्यकर्ता परन शर्मा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडलायुक्त विमल दुबे एवं सदर विधायक रवि शर्मा उपस्थित रहे।
भक्ति संगीत के इस अनूठे आयोजन में बैंड के कलाकारों ने कई तरह के भक्ति गीतों से युवाओं का मन मोहा। उपस्थित जनसमूह भक्ति के रंगों में सरावोर दिखे। साधो द बैंड के इस आयोजन में सांस्कृतिक एवं भक्तिमय विरासत को संगीतमय धुनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्रोता मंत्रमुग्ध रहे।
झांसी मंडल के आयुक्त विमल कुमार दुबे ने आयोजन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवा पीढ़ी को भक्ति का मार्ग प्राप्त होता है। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि आज युवा अपने सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को पहचान रहा है और उसका संवर्धन करने का कार्य भी कर रहा है। आज के इस भक्तिमय कार्यक्रम में युवाओं का जो जोश और उनकी रूचि व उत्साह दिखाई दिया, इससे यह बात निश्चित है कि आने वाले समय में प्रत्येक युवा भक्तिमय मार्ग पर चलकर अपने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। आयोजक परन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत को पहचानें, मेरा यही संदेश है।
इस अवसर पर अभिषेक भार्गव,हर्ष गोस्वामी,देवेन्द्र दुबे,नरेन्द्र यादव, सौरभ वाजपेई, हिमांशु गोपालरानी,अमित जादौन,आलोक वशिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां