नोएडा एसटीएफ की कार्रवाई, करोड़ों रुपए के जीएसटी घोटाले में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

On

नोएडा। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा इकाई को करोड़ों रुपए के जीएसटी घोटाले में वांछित 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बीते शुक्रवार सेक्टर-20 कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर थाना में दर्ज मुकदमे से संबंधित 50 हजार रुपए के पुरस्कार घोषित अपराधी तथा अन्य 3 अभियोगों में वांछित चल रहे अपराधी बलदेव उर्फ बल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बलदेव उर्फ बल्ली, हिसार, हरियाणा के 679/13 डोगरान मौहल्ला थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसकी पहचान सतेंद्र कुमार के पुत्र के तौर पर हुई है।

एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर स्पष्ट झलकता है मोदी का बनावटीपन : कांग्रेस ये भी पढ़ें  एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर स्पष्ट झलकता है मोदी का बनावटीपन : कांग्रेस

नोएडा में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, दो भाइयों पर दबंगों ने किया हमला  ये भी पढ़ें  नोएडा में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, दो भाइयों पर दबंगों ने किया हमला

शुक्रवार को लगभग 7 बजे रविदास चौक, डोगरान मौहल्ला, हिसार, हरियाणा क्षेत्र से अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में राज कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई, नोएडा के पर्यवेक्षण एवं नवेंदु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में निरीक्षक सचिन कुमार एवं उप निरीक्षक सनत कुमार, एसटीएफ फील्ड इकाई, नोएडा द्वारा टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

बागपत: देवर ने ईंट से कूचकर भाभी की निर्मम हत्या की, फिर उठाया ये कदम, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज  ये भी पढ़ें  बागपत: देवर ने ईंट से कूचकर भाभी की निर्मम हत्या की, फिर उठाया ये कदम, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

अभिसूचना संकलन के दौरान ही एसटीएफ गौतमबुद्धनगर की टीम शुक्रवार को अपराधियों की पतारसी-सुरागरसी हेतु जनपद हिसार हरियाणा में भ्रमणशील थी कि एसटीएफ नोएडा की टीम को सूचना मिली कि अपराधी अपने घर हिसार हरियाणा में मौजूद है। सूचना मिलते ही एसटीएफ नोएडा की टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए मिली गई सूचना के स्थान पर पहुंचकर थाना सेक्टर-20 कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर की पुलिस के साथ अभियुक्त बलदेव उर्फ बल्ली, उपरोक्त को उक्त स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बलदेव उर्फ बल्ली ने पूछताछ पर बताया कि उसकी उम्र लगभग 38 साल है और उसने वर्ष 2012 में पंजाब यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। उसने बताया कि वह मूलरूप से जनपद हिसार, हरियाणा का रहने वाला है। उसने वर्ष 2012 में हिसार में मेडिकल स्टोर खोला था, परंतु इसमें कोई लाभ न होने के कारण मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया। उसके बाद वर्ष 2014 में हिसार में रहकर पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करने लगा, और इसी दौरान दिल्ली का रहने वाला अर्चित गोयल पुरानी गाड़ी को खरीदने आया था।

उसी समय उसकी जान-पहचान अर्चित गोयल से हो गई। इसके बाद बल्ली ने पैसों के लालच में आकर अर्चित गोयल के साथ जीएसटी फ्रॉड करने का काम करना शुरू कर दिया। बल्ली ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अलग-अलग लोगों के पैन कार्ड नंबर प्राप्त किए और उन व्यक्तियों के पैन कार्ड पर जीएसटी रजिस्टर्ड करा ली। इन पैन कार्डों पर बनाई गई 3500 से अधिक फर्जी फर्मों में करोड़ों रुपए के जीएसटी इनवॉइस काटकर टैक्स इनपुट लिया गया तथा ई-वे बिल तैयार करके करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी की गई। यह जीएसटी घोटाला 15,000 करोड़ रुपए से अधिक का होने की जानकारी प्राप्त हुई थी।

पत्रकार सौरभ द्विवेदी के पैन कार्ड पर बनाई गई फर्जी फर्म से करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी करने की सूचना पर उनके द्वारा थाना सेक्टर 20 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पर मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद इस गैंग के कई अन्य सदस्य गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा इस गैंग के सदस्यों के विरुद्ध अन्य मुकदमे भी पंजीकृत हुए थे तथा थाना सेक्टर 20 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए केस रजिस्टर किया गया था, लेकिन किसी भी अभियोग में अभियुक्त बलदेव उर्फ बल्ली की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कनिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा 50 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को सेक्टर-20 पुलिस को सौंपा गया है। वहीं, मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: युवक ने प्रेमिका के घर में खुद को मारी गोली.. पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन । प्रेम प्रसंग के चलते शनिवार शाम एक युवक द्वारा खुद को गोली मार लेने की घटना सामने आई...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: युवक ने प्रेमिका के घर में खुद को मारी गोली.. पुलिस जांच में जुटी

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

लखनऊ। राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हो रही राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के बीच शनिवार को भारतीय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

लखनऊ। राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हो रही राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के बीच शनिवार को भारतीय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश