ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव में धारदार हथियार से हमला कर शख्स की हत्या

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा के एक गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान दो लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक शख्स की सिर पर धारदार हथियार ( बाका) से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना इकोटेक-3 पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार गांव में शांति व्यवस्था कायम है। 

जानकारी के अनुसार थाना इकोटेक-3 क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुस्याना में मनोज उर्फ लालू पुत्र ओमकार निवासी ग्राम चठिया थाना मझला जिला हरदोई का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली । 
 
डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि हत्या की सूचना पर थाना इकोटेक-3 पुलिस तत्काल  घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान थाना पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम तुस्याना में फिरी राम के यहा कुआँ पूजन कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें भोजन के दौरान मनोज एवं गांव के निवासी जगवीर भाटी पुत्र रतीराम भाटी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान मनोज द्वारा जगवीर को अपशब्द कहे गए, जिससे आहत होकर जगवीर अपने घर चला गया। कुछ समय बाद अभियुक्त जगवीर बाका लेकर मनोज की तलाश में पुनः गांव की ओर आया। गांव तुस्याना में आने वाली सड़क पर, जहां एक बुग्गी गाड़ी खड़ी थी, वहां दोनों के बीच पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर अभियुक्त जगवीर ने बाका से मनोज के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान है कुचला नहीं गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जगवीर भाटी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में प्रयुक्त खून लगा बाका भी बरामद कर लिया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभियोग पंजीकृत करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षा पहल में बच्चों के व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। आज के समय में केमिकल प्रोडक्ट्स बालों की समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लोग प्राकृतिक और...
लाइफस्टाइल 
झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

अमेरिका: तीन सैनिकों को 'मेडल ऑफ ऑनर' से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और अफगानिस्तान युद्ध के दौरान 'कर्तव्य की पुकार से परे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अमेरिका: तीन सैनिकों को 'मेडल ऑफ ऑनर' से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में होली पर खपाने के लिए चंड़ीगढ़ से लाई जा रही लाखों की शराब के साथ पांच शराब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा, आरोपी पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की द्वारका साउथ पुलिस टीम ने एक बड़े प्रॉपर्टी फ्रॉड का खुलासा करते हुए पति-पत्नी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा, आरोपी पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में होली पर खपाने के लिए चंड़ीगढ़ से लाई जा रही लाखों की शराब के साथ पांच शराब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डेवलपमेंट (सीटीएलडी) की ओर से ‘सस्टेनेबल फ्यूचर्सः नेविगेटिंग एथिकल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

वाराणसी। यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश