एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षा पहल में बच्चों के व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। आयोग ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है।

एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने धारा 8 के तहत पंजीकृत गैर-लाभकारी कंपनी नामो फाउंडेशन की शिकायत पर संज्ञान लिया। शिकायत में अमेरिका स्थित एआई कंपनी और शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ के बीच सहयोग को लेकर बच्चों की निजता पर खतरे की आशंका जताई गई। शिकायत के अनुसार, इस साझेदारी के तहत ‘एनीटाइम टेस्टिंग मशीन (एटीएम) नामक एआई-आधारित प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। यह प्रणाली बच्चों की हस्तलिखित उत्तर पुस्तिकाओं और शैक्षणिक डाटा को प्रोसेस करने के लिए तैयार की गई है।

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट ये भी पढ़ें  बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

आरोप है कि इस प्रक्रिया में नाबालिगों के व्यक्तिगत डाटा का संग्रह, भंडारण, विश्लेषण और संभावित सीमा-पार हस्तांतरण हो सकता है, जिससे उनकी गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। शिकायतकर्ता ने डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण अधिनियम, 2023 (डीपीडीपी अधिनियम, 2023) के प्रावधानों के तहत डेटा उल्लंघन के जोखिमों की ओर इशारा किया है। डीपीडीपी अधिनियम के तहत प्रथम-एंथ्रोपिक एआई सहयोग में डाटा उल्लंघन के जोखिमों का आकलन शीर्षक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि यदि पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए गए तो बच्चों की संवेदनशील जानकारी का दुरुपयोग हो सकता है।

मुजफ्फरनगर: विकास भवन में अधिशासी अभियंता और कर्मचारी के बीच भिड़ंत, अभद्रता के विरोध में कार्य बहिष्कार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: विकास भवन में अधिशासी अभियंता और कर्मचारी के बीच भिड़ंत, अभद्रता के विरोध में कार्य बहिष्कार

आयोग ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह नाबालिगों की निजता और सुरक्षा से जुड़े मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला बन सकता है। डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण अधिनियम, 2023 की धारा 12 के तहत जारी नोटिस में सभी मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को निर्देश दिया गया है कि वे जांच सुनिश्चित करें और यह देखें कि किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी संस्था द्वारा एकत्रित डाटा का दुरुपयोग न हो। राज्य सरकारों से ऐसे संगठनों के साथ किए गए एमओयू और समझौतों की समीक्षा करने को भी कहा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा क्षेत्र में एआई के उपयोग को लेकर मजबूत डाटा सुरक्षा ढांचा और पारदर्शिता अनिवार्य है। 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हाेकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल ये भी पढ़ें  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हाेकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा, वृक्षारोपण और पर्यावरण समितियों की मासिक समीक्षा बैठक

मेरठ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा, वृक्षारोपण और पर्यावरण समितियों की मासिक समीक्षा बैठक

"सोना ₹1.60 लाख के पार, चांदी में ₹8000 की रिकॉर्ड तेजी; जानें युद्ध और टैरिफ का असर"

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और डॉलर में हल्की कमजोरी के चलते शुक्रवार को कीमती धातुओं यानी...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
"सोना ₹1.60 लाख के पार, चांदी में ₹8000 की रिकॉर्ड तेजी; जानें युद्ध और टैरिफ का असर"

मेरठ में एलईडी वैन से मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम, पोषक अनाज के लाभों को आमजन तक पहुँचाया

मेरठ। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग एलईडी के माध्यम से शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में एलईडी वैन से मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम, पोषक अनाज के लाभों को आमजन तक पहुँचाया

नोएडा: आवारा सांडों का खूनी आतंक, दो अलग-अलग हमलों में एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

   नोएडा। दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा की सड़कों पर आवारा सांडों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: आवारा सांडों का खूनी आतंक, दो अलग-अलग हमलों में एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पुलिस ने सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप किशोरी के अपहरण और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

उत्तर प्रदेश

मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा, वृक्षारोपण और पर्यावरण समितियों की मासिक समीक्षा बैठक

मेरठ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा, वृक्षारोपण और पर्यावरण समितियों की मासिक समीक्षा बैठक

मेरठ में एलईडी वैन से मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम, पोषक अनाज के लाभों को आमजन तक पहुँचाया

मेरठ। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग एलईडी के माध्यम से शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में एलईडी वैन से मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम, पोषक अनाज के लाभों को आमजन तक पहुँचाया

“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पुलिस ने सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप किशोरी के अपहरण और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

मेरठ। शुक्रवार को शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर तले...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश