सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एनसीईआरटी की किताब पर रोक, कहा-न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

On

नई दिल्ली। एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े आपत्तिजनक उल्लेखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।

गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने इसे न्यायपालिका को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश करार दिया और बाजार से किताब को वापस लेने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच की बात कही है और इससे एक दिन पहले ही किताब के खास चैप्टर पर आपत्ति जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि अदालत को बदनाम नहीं करने दिया जाएगा, हालांकि कोर्ट की आपत्ति के बाद एनसीईआरटी ने किताब फिर लिखने का फैसला किया है।

'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार ये भी पढ़ें  'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट में एनसीईआरटी की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस सुओ मोटो केस में हम माफी मांगते हैं। इस पर सीजेआई ने कहा कि मीडिया में हमारे दोस्तों ने यह नोटिस भेजा और इसमें माफी का एक शब्द नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह हमारी संस्थागत जिम्मेदारी है कि हम यह पता लगाएं कि यह किताब में प्रकाशित हुआ था या नहीं। रजिस्ट्रार जनरल को भेजे गए संदेश में संबंधित विभाग इसका बचाव कर रहा था। यह एक गहरी साजिश थी। सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि चैप्टर तैयार करने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वे कभी यूजीसी या किसी मंत्रालय के साथ काम नहीं कर सकेंगे। इसके बाद सीजेआई ने कहा, 'यह तो बहुत आसान होगा और वो बच निकलेंगे।

मुजफ्फरनगर: एसएसपी दफ्तर और मंडी समिति निकले नगर पालिका के 'करोड़पति' बकायेदार, वसूली को नोटिस जारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: एसएसपी दफ्तर और मंडी समिति निकले नगर पालिका के 'करोड़पति' बकायेदार, वसूली को नोटिस जारी

उन्होंने गोली चलाई और न्यायपालिका का खून बह रहा है।' तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि 32 कॉपी जो बाजार में गई थीं, उन्हें वापस ले लिया गया है और पूरी पुस्तक की समीक्षा की जाएगी। इस पर सीजेआई ने टिप्पणी की कि केवल दो लोगों पर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है। यह बहुत आसान होगा और वे बच निकलेंगे। यह पूरी न्यायपालिका को बदनाम करने की चाल है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या पुस्तक की कॉपियां अभी बाजार या ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उसे भी जल्द वापस लिया जाए। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ के सामने सीनियर वकील कपिल सिब्बल और डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने यह मुद्दा उठाया। सिब्बल ने कहा कि कक्षा 8 के बच्चों को जुडिशरी में करप्शन के बारे में पढ़ाया जाना चिंताजनक है।

नई दिल्ली: खरीफ फसलों के MSP पर मंथन, भाकियू अराजनैतिक ने उठाई एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग ये भी पढ़ें  नई दिल्ली: खरीफ फसलों के MSP पर मंथन, भाकियू अराजनैतिक ने उठाई एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग

उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य होने के नाते वे इससे परेशान हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच संतुलन और स्वायत्तता सुनिश्चित की है। ऐसे में किसी एक संवैधानिक संस्था की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की बातें युवाओं और अभिभावकों के मन में बैठ गईं तो न्यायिक संस्थाओं पर से भरोसा कम हो सकता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले में गहन जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि इस सामग्री के प्रकाशन के पीछे कौन जिम्मेदार है। वहीं, सॉलिसिटर जनरल ने आश्वासन दिया कि विवादित अध्याय हटाया जाएगा और संशोधित संस्करण दोबारा प्रकाशित किया जाएगा। अदालत ने दोहराया कि न्यायपालिका की साख से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏

फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।

 

हमसे अभी जुड़ें:

 

 

https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z

Views: 83

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहर के दा एस डी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद, प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर: जनपद के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद,  प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

खतौली: जनपद के खतौली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आखिरकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश