नई दिल्ली: खरीफ फसलों के MSP पर मंथन, भाकियू अराजनैतिक ने उठाई एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग

C-2 लागत पर 100% मुनाफे और बाजार हस्तक्षेप योजना को मजबूत करने का दिया सुझाव; दिल्ली में कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के साथ हुई किसान संगठनों की अहम बैठक

मुजफ्फरनगर/नई दिल्ली। खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारण को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की विभिन्न किसान संगठनों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) और पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। किसान नेताओं ने एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, वास्तविक लागत (C-2) पर 100 प्रतिशत मुनाफा जोड़ने और आयात-निर्यात नीति को किसानों के अनुकूल बनाने की पुरजोर वकालत की।

पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने बैठक में तर्क दिया कि एमएसपी केवल लागत का विषय नहीं है, बल्कि यह देश की खाद्य सुरक्षा और किसानों की आर्थिक स्थिरता से जुड़ा है। उन्होंने सुझाव दिया कि फसलों के जोखिम और बाजार की अस्थिरता को देखते हुए किसानों का मुनाफा 50 से लेकर 100 प्रतिशत तक सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बालियान ने सी-2 लागत और कटाई के बाद के खर्चों (डी) को भी मूल्य निर्धारण का आधार बनाने की मांग की।

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

आयात-निर्यात नीति से किसानों को हो रहा नुकसान: धर्मेंद्र मलिक भाकियू (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने वर्तमान व्यवस्था की खामियों को उजागर करते हुए कहा कि किसानों को घोषित एमएसपी भी नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में उत्तर प्रदेश में धान 1600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, जो एमएसपी से काफी कम है। मलिक ने कहा कि जब विदेशों से सस्ता खाद्य तेल और दालें आयात की जाती हैं, तो उसका सीधा असर घरेलू किसानों के दामों पर पड़ता है। उन्होंने मांग की कि एमएसपी वृद्धि को थोक मूल्य सूचकांक (WPI) से जोड़ा जाए और खरीद के 24 घंटे के भीतर किसानों का भुगतान सुनिश्चित हो।

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहच, हमले को लेकर विचार कर रहे ट्रंप ये भी पढ़ें  ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहच, हमले को लेकर विचार कर रहे ट्रंप

बैठक में रखे गए मुख्य सुझाव:

मुजफ्फरनगर: वैश्य समाज की एकजुटता पर जोर: अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन ने घोषित की जिला कार्यकारिणी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वैश्य समाज की एकजुटता पर जोर: अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

  • कानूनी गारंटी: एमएसपी को कानूनी संरक्षण मिले ताकि उससे कम पर खरीद दंडनीय हो।

  • लागत और लाभ: सी-2 लागत में 100 प्रतिशत लाभ जोड़कर मूल्य तय किया जाए।

  • संसाधन: खरीद केंद्रों पर फसल सुखाने के लिए ड्रायर, बड़े पंखे और इलेक्ट्रॉनिक कांटे अनिवार्य हों।

  • विविधीकरण: चावल और गेहूं के अलावा अन्य फसलों को भी एमएसपी के प्रभावी दायरे में लाया जाए।

  • आंकड़ों का आधार: जिस राज्य में मजदूरी और जमीन का किराया सबसे अधिक हो, उसे ही राष्ट्रीय आधार माना जाए।

बैठक में सीएसीपी के अध्यक्ष विजय पॉल शर्मा, सचिव सिरीक जॉर्ज, सदस्य प्रेम चंद सहित भारतीय किसान सभा और भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। किसान नेताओं ने सरकार की इस संवाद पहल को सकारात्मक बताया।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय सिंगापुर दौरे ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

प्रयागराज/वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  वाराणसी 
शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

गाजियाबाद। जनपद के मोदीनगर क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

उत्तर प्रदेश

सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय सिंगापुर दौरे ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

प्रयागराज/वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  वाराणसी 
शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना पड़ा भारी, सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलम्बित

मुरादाबाद। प्रतिबंधित दवाइयां रखने का आरोप लगाकर सदर कोतवाली क्षेत्र एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना सर्विलांस सेल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना पड़ा भारी, सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलम्बित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश