खतौली में होली की 'बधाई' को लेकर किन्नरों के दो गुटों में 'मल्लयुद्ध', जमकर चले पत्थर और लाठियां
पुलिस ने लाठी फटकार कर शांत कराया हंगामा, कई घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। होली के त्योहार की खुशियों के बीच उत्तर प्रदेश के खतौली कस्बे में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्र के 'वर्चस्व' को लेकर हिंसक झड़प हो गई, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और मारपीट में बदल गई।। इस संघर्ष में दोनों ओर के कई सदस्य चोटिल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ 'बधाई' मांगने का क्षेत्र (टेरिटरी) है। होली के अवसर पर क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर प्रीति गुट और अंधी बाला गुट के किन्नर आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों का दावा था कि पुराना बस स्टैंड उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो कुछ ही मिनटों में हिंसक 'मल्लयुद्ध' में तब्दील हो गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई किन्नर हुए घायल हुएख् जिनमें प्रीति गुट से शांति, नेहा और अंधी बाला गुट से मुस्कान, पलक और सपना गंभीर रूप से घायल हुईं हैं।
सड़क पर संग्राम और तमाशबीनों की भीड़
खतौली में बीच सड़क पर दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और एक-दूसरे पर पथराव किया गया। इस हंगामे के कारण कस्बे का मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि राहगीरों को अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागना पड़ा।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित, विभिन्न राजनीतिक दलों से की चर्चा पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
सूचना मिलते ही खतौली थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। उग्र होते किन्नरों को शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद उपद्रवी वहां से तितर-बितर हुए। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार और मरहम-पट्टी के लिए भिजवाया। उपचार के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां