मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरना
चयन वेतनमान और रसोइयों के मानदेय पर भारी आक्रोश; बोले शिक्षक- उधार बंद होने से मिड-डे-मील पर संकट, हम जिम्मेदार नहीं
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) शिक्षक प्रकोष्ठ के बैनर तले मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के सैकड़ों शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने बीएसए कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से लंबित अपनी जायज मांगों के समाधान न होने से नाराज शिक्षकों ने कार्यालय परिसर में धरना दिया और बीएसए को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हुआ, तो संगठन जनपद स्तर पर बड़े आंदोलन के लिए विवश होगा।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का चयन वेतनमान सितंबर और अक्टूबर 2025 से देय था, लेकिन बजट और प्रशासनिक प्रक्रिया के नाम पर इसे अभी तक अध्यापकों के खातों में नहीं भेजा गया है। इसके अलावा पिछले डेढ़ वर्ष से प्रोन्नत वेतनमान की फाइलें दफ्तरों की धूल फांक रही हैं। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बीएसए कार्यालय में आने वाले अध्यापकों के साथ कर्मचारियों का व्यवहार भी सहिष्णु नहीं रहता, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: वैश्य समाज की एकजुटता पर जोर: अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन ने घोषित की जिला कार्यकारिणीमिड-डे-मील और रसोइयों के सामने संकट
शिक्षकों ने विद्यालयों में मिड-डे-मील (MDM) की दयनीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सितंबर 2025 के बाद से रसोइयों को मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके घरों में भुखमरी की नौबत आ गई है। साथ ही, कन्वर्जन कास्ट और फल आदि की धनराशि का भुगतान न होने से यह बकाया लाखों रुपये में पहुँच गया है। स्थानीय दुकानदारों ने अब शिक्षकों को राशन उधार देना बंद कर दिया है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यदि फंड के अभाव में मिड-डे-मील बंद होता है, तो इसकी जिम्मेदारी केवल विभाग की होगी।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्मानाप्रदर्शन में उमड़ी शिक्षकों की भीड़
पुरकाजी ब्लॉक महामंत्री मेहराज खालिद के संचालन और जिला अध्यक्ष राम रतन की अध्यक्षता में आयोजित इस धरने में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महामंत्री अमित कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार तोमर, पूजा शर्मा, क्षितिज नेगी, सुधीर पोरिया, सपना चौधरी, संदीप मलिक सदर, राजदीप चौधरी, विवेक कुमार, कनिष्क वीर, धर्मेंद्र कुमार, गौरव कुमार, मोहित कुमार, अमित बालियान, अनुभूति, पूनम तोमर, मूलराज शर्मा, अखलाक अहमद, संजय शर्मा, लोकेश कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार शर्मा, दुष्यंत शर्मा, नीशुतोष, मोहम्मद उस्मान, ममता सिंह, अनुपम राठी और अजब सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर जल्द से जल्द भुगतान और सम्मानजनक व्यवहार की मांग की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां