यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

On

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने मैनपुरी जिले के महाराज सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में छापेमारी कर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक और सॉल्वर समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कॉलेज प्रबंधन से जुड़े आशीष, शिक्षक अरुण कुमार उर्फ टिंकू, शिक्षक अनूप कुमार, सॉल्वर शिव चौहान, अवनीत और अभिजीत सिंह शामिल हैं। एसटीएफ के अनुसार, कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरीश और उसके भाई आशीष की मिलीभगत से यह पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

अयोध्या में ‘रन फॉर राम 2026’ का भव्य समापन, हजारों धावकों ने दिखाई आस्था और फिटनेस की मिसाल ये भी पढ़ें  अयोध्या में ‘रन फॉर राम 2026’ का भव्य समापन, हजारों धावकों ने दिखाई आस्था और फिटनेस की मिसाल

यूपीएसटीएफ मीडिया सेल ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा कक्ष निरीक्षकों, शिक्षकों और सॉल्वरों की मदद से संगठित तरीके से सामूहिक नकल कराई जा रही थी। परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर उनकी उत्तर पुस्तिकाएं सॉल्वरों से लिखवाई जा रही थीं। इसके अलावा, कुछ मामलों में शिक्षक और प्रबंधन से जुड़े लोग उत्तर बोल-बोलकर भी कॉपियां हल करा रहे थे। एसटीएफ के मुताबिक, इस अवैध गतिविधि के लिए परीक्षार्थियों से प्रति पेपर लगभग 5 हजार रुपए वसूले जा रहे थे। सॉल्वरों को भी इसके बदले मोटी रकम दी जा रही थी। छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिनमें दो लिखी हुई उत्तर पुस्तिकाएं, इंटरमीडिएट गणित की पुस्तक, इंटरमीडिएट जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र, 6 मोबाइल फोन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल है। एसटीएफ ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। 

एनसीआरटीसी की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट परियोजना से एनसीआर के रियल एस्टेट को नई दिशा ये भी पढ़ें  एनसीआरटीसी की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट परियोजना से एनसीआर के रियल एस्टेट को नई दिशा

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) शिक्षक प्रकोष्ठ के बैनर तले मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के सैकड़ों शिक्षकों और शिक्षिकाओं...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरना

मुजफ्फरनगर: विकास भवन में अधिशासी अभियंता और कर्मचारी के बीच भिड़ंत, अभद्रता के विरोध में कार्य बहिष्कार

मुजफ्फरनगर। विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RES) में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब एक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: विकास भवन में अधिशासी अभियंता और कर्मचारी के बीच भिड़ंत, अभद्रता के विरोध में कार्य बहिष्कार

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय सनसनी फैल गई, जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास स्थित एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

बांग्लादेश की संसद में महिलाओं की 50 रिजर्व सीटों पर मचा बवाल, रमजान में चुनाव की तारीख का 'ऐलान'

ढाका। बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद अब महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर बवाल शुरू हो गया...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बांग्लादेश की संसद में महिलाओं की 50 रिजर्व सीटों पर मचा बवाल, रमजान में चुनाव की तारीख का 'ऐलान'

बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

झांसी। कोतवाली थाना अंतर्गत उन्नाव गेट क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े दो पक्षों में विवाद के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय सनसनी फैल गई, जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास स्थित एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

झांसी। कोतवाली थाना अंतर्गत उन्नाव गेट क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े दो पक्षों में विवाद के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

रिटायरमेंट के बाद वसूली पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बागपत से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का 11 लाख का रिकवरी ऑर्डर रद्द

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रिटायर प्रधानाचार्य से लगभग 11 लाख रुपये की वसूली के आदेशों को निरस्त करते हुए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
रिटायरमेंट के बाद वसूली पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,  बागपत से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का 11 लाख का रिकवरी ऑर्डर रद्द

उत्तर प्रदेश में एसआईआर : नये मतदाता फार्म-6 भरते समय रखें विशेष सावधानियाँ..मोबाइल नम्बर दर्ज होने से आसानी से होगा ई-इपिक डाउनलोड

लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत नागरिकों द्वारा भरे जाने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में एसआईआर : नये मतदाता फार्म-6 भरते समय रखें विशेष सावधानियाँ..मोबाइल नम्बर दर्ज होने से आसानी से होगा ई-इपिक डाउनलोड

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश