मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी मार्ग पर ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत, दो बुजुर्गों की मौत, 18 मजदूर घायल
मजदूरी करने मेरठ जा रहे थे गुज्जरहेड़ी और सठेड़ी के ग्रामीण; हादसे के बाद मुआवजे को लेकर हंगामा, जिला अस्पताल में भर्ती 14 घायलों की सूची जारी
खतौली। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दूधली कट के पास एक तेज रफ्तार 22 टायरा मकोड़ा ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप सवार दो बुजुर्ग मजदूरों की मौके पर ही

मौत हो गई, जबकि 21 अन्य महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासनिक लापरवाही को लेकर जमकर हंगामा किया।
ये भी पढ़ें होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी1.jpg)
जानकारी के अनुसार, जानसठ थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरहेड़ी और रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी महिलाएं और पुरुष एक पिकअप में सवार होकर मेरठ के पावली खास स्थित मटर के फार्म में मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही खतौली इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बघेल, रतनपुरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार और सीओ रामाशीष यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

इन दो बुजुर्गों की गई जान चिकित्सकों ने गुज्जरहेड़ी निवासी दो बुजुर्गों को मृत घोषित कर दिया:
-
रामचंद्र (70) पुत्र बाबू सिंह (निवासी गुज्जरहेड़ी)
-
तारा चंद (65) पुत्र शीशराम (निवासी गुज्जरहेड़ी)
17 घायल हायर सेंटर रेफर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जिनमें बाला, अन्नू, सपना, पिंकी, शालू, कोमल, कुमकुम, सोनम, पिकअप चालक राहुल, रिया, मौसम, खुशी, सोमिल, ओमवती, नेहा, अवनी, राकेश और ज्योति शामिल हैं। वहीं मामूली रूप से चोटिल पूजा, खुशी और अर्पित को घर भेज दिया गया।
.jpg)
हादसे के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि कांवड़ पटरी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए गए 'हाइट गेज' ओवरलोड वाहन चालकों ने अपनी सुविधा के लिए तोड़ दिए हैं, जिन्हें दोबारा ठीक नहीं कराया गया। इसी लापरवाही के कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से तत्काल हाइट गेज दोबारा लगवाए जाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां