आगरा: भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई, टोल बैरियर नहीं उठाने पर कर्मचारी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

विधायक लिखी गाड़ी में फास्टैग न होने पर मांगा था आधार कार्ड; चौधरी बाबूलाल बोले- बेटे को उकसाया गया, यह विरोधियों की साजिश

On

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र सुरेश की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रायभा टोल प्लाजा पर बैरियर न उठाने और आधार कार्ड मांगने पर विधायक पुत्र इस कदर आगबबूला हुए कि उन्होंने गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिए। घटना मंगलवार दोपहर की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, विधायक पुत्र सुरेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मथुरा से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। उनकी गाड़ी पर विधानसभा का स्टिकर लगा था, लेकिन फास्टैग नहीं था। गाड़ी यूपी-85 नंबर (मथुरा) की होने के कारण टोलकर्मी संजय सिंह ने नियमानुसार आधार कार्ड दिखाने को कहा। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि करीब दो मिनट तक बैरियर न खुलने पर सुरेश गुस्से में गाड़ी से उतरे और आगरा के दौरेठा निवासी टोलकर्मी संजय सिंह के गाल पर दो थप्पड़ रसीद कर दिए। वीडियो में सुरेश दोबारा मारने के लिए दौड़ते दिख रहे हैं, जिन्हें अन्य कर्मचारियों ने बमुश्किल रोका।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय आईपीआर जागरूकता सेमिनार का भव्य समापन ये भी पढ़ें  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय आईपीआर जागरूकता सेमिनार का भव्य समापन

विधायक ने किया बचाव, बताया विरोधियों की साजिश

हरदोई में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर को भी लगी गोली  ये भी पढ़ें  हरदोई में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

मामले के तूल पकड़ने पर विधायक चौधरी बाबूलाल अपने बेटे के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि टोल कर्मचारियों ने उनके बेटे के साथ अभद्रता की थी। बेटे ने अपना परिचय दिया और फोन पर बात कराने का प्रयास भी किया, लेकिन टोल प्रशासन ने एक न सुनी। विधायक ने कहा, "जब एक जनप्रतिनिधि के परिवार के साथ ऐसा व्यवहार होता है, तो आम जनता के साथ क्या होता होगा? यह वीडियो मेरे विरोधियों द्वारा साजिश के तहत वायरल कराया गया है।"

बिहार: क्रिकेट मैदान बना खूनी जंग का अखाड़ा, युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बिहार: क्रिकेट मैदान बना खूनी जंग का अखाड़ा, युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

टोल प्रशासन का पक्ष

वहीं, टोल मैनेजर ईश्वर शर्मा का कहना है कि गाड़ी पर फास्टैग नहीं था और गाड़ी दूसरे जनपद की थी, इसलिए स्थानीय छूट के लिए आधार कार्ड मांगा गया था। इसी नियम का पालन करने पर कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पीड़ित कर्मचारी ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय सिंगापुर दौरे ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

प्रयागराज/वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  वाराणसी 
शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

गाजियाबाद। जनपद के मोदीनगर क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

उत्तर प्रदेश

सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय सिंगापुर दौरे ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

प्रयागराज/वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  वाराणसी 
शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना पड़ा भारी, सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलम्बित

मुरादाबाद। प्रतिबंधित दवाइयां रखने का आरोप लगाकर सदर कोतवाली क्षेत्र एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना सर्विलांस सेल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना पड़ा भारी, सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलम्बित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश