मुजफ्फरनगर: संजीव बालियान को डिप्टी सीएम बनाने की मांग, बताया सर्वसमाज का नेता

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच बड़ा बयान; बोले- बालियान जमीन से जुड़े नेता, बिना भेदभाव करते हैं सबका काम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और पश्चिम उत्तर प्रदेश से तीसरे उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने अपनी दावेदारी पेश की है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने केंद्र सरकार में पूर्व मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता डॉ. संजीव बालियान को उपमुख्यमंत्री बनाने की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के विकास और सर्वसमाज के प्रतिनिधित्व के लिए संजीव बालियान सबसे उपयुक्त चेहरा हैं।

मोहन प्रजापति ने जारी बयान में कहा कि डॉ. संजीव बालियान एक ऐसे जमीनी नेता हैं, जिनका दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला रहता है। वे सुबह से ही आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण में जुट जाते हैं। प्रजापति ने बालियान की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मन में किसी भी वर्ग के प्रति कोई भेदभाव नहीं है और वे 36 बिरादरी के हितों के लिए समान रूप से संघर्ष करते हैं।

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा ये भी पढ़ें  पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

जाट विरोध के आरोपों को बताया निराधार

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी ये भी पढ़ें  होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

राजनीतिक गलियारों में समय-समय पर लगने वाले आरोपों पर पलटवार करते हुए मोहन प्रजापति ने कहा कि कुछ लोग उन्हें 'जाट विरोधी' बताने की कोशिश करते हैं, जो पूरी तरह से गलत और निराधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी जाति या वर्ग के विरोधी नहीं हैं, बल्कि वे हमेशा गलत व्यक्ति और गलत नीतियों के खिलाफ खड़े होते हैं। उनके लिए न्याय सर्वोपरि है।

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

'पिछड़ों और वंचितों की सुनते हैं आवाज'

मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने स्वयं संजीव बालियान को करीब से काम करते हुए देखा है। वे पिछड़ों, अति पिछड़ों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को भी उतनी ही गंभीरता से लेते हैं जितनी किसी अन्य की। उन्होंने भाजपा हाईकमान से मांग की है कि पश्चिम यूपी के समीकरणों और विकास की रफ्तार को देखते हुए संजीव बालियान को उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों की आवाज शासन में और मजबूती से गूंज सके।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

मोरना/मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सोमवार को हुई दलित किसान रामप्रसाद असोजवाल की हत्या के मामले में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

मुजफ्फरनगर। शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए नगरपालिका परिषद ने अपनी कमर कस ली है। आगामी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

नई दिल्ली: खरीफ फसलों के MSP पर मंथन, भाकियू अराजनैतिक ने उठाई एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग

मुजफ्फरनगर/नई दिल्ली। खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारण को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कृषि लागत एवं...
Breaking News  राष्ट्रीय  मुज़फ़्फ़रनगर 
नई दिल्ली: खरीफ फसलों के MSP पर मंथन, भाकियू अराजनैतिक ने उठाई एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग

उत्तर प्रदेश

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय सनसनी फैल गई, जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास स्थित एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

झांसी। कोतवाली थाना अंतर्गत उन्नाव गेट क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े दो पक्षों में विवाद के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश