मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़
28 फरवरी को टाउनहाल में 159 प्रस्तावों वाली विकास महायोजना पर लगेगी मुहर; पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने तैयार किया शहरी सौंदर्यीकरण का 'बिग प्लान'
मुजफ्फरनगर। शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए नगरपालिका परिषद ने अपनी कमर कस ली है। आगामी 28 फरवरी को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में टाउनहाल सभाकक्ष में होने वाली बोर्ड बैठक में 159 प्रस्तावों वाला ऐतिहासिक एजेंडा जारी किया गया है। इस बैठक का मुख्य आकर्षण वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 290 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट होगा। विशेष बात यह है कि आय के अनुमान से कहीं अधिक, पालिका ने शहर के विकास कार्यों पर 486 करोड़ रुपये खर्च करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है।
अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका बोर्ड की यह बैठक 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। लेखा विभाग द्वारा तैयार आंकड़ों के अनुसार, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित आय 2,90,34,90,000 रुपये प्रस्तावित है, जबकि विकास कार्यों और व्यवस्थाओं पर व्यय का अनुमान 4,86,76,00,000 रुपये रखा गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष (2025-26) में जनवरी माह तक पालिका की वास्तविक आय करीब 182 करोड़ और व्यय 152 करोड़ रुपये रहा है। नए बजट के क्रियान्वयन के बाद भी वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर पालिका के पास 70.37 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अवशेष रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें पटना में बिहार अग्निशमन सेवा के आईजी एम. सुनील नायक के आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की छापेमारीसौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित, विभिन्न राजनीतिक दलों से की चर्चा पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि इस बार के एजेंडे में केवल सामान्य निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि शहरी सौंदर्यीकरण के लिए एक 'बिग प्लान' शामिल किया गया है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) व्यवस्था का विस्तार करने और कर्मचारियों के आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए विशेष परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। यदि सदन इन 159 प्रस्तावों को मंजूरी देता है, तो यह नगरपालिका के इतिहास की सबसे बड़ी और प्रभावी विकासपरक कार्ययोजना साबित होगी।
कर्मचारियों और बुनियादी ढांचे का ख्याल
एजेंडे में कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। पालिका प्रशासन का मानना है कि यह विस्तृत योजना नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगी। 28 फरवरी की बैठक में मीनाक्षी स्वरूप के इस 'विकासशील एजेंडे' को संपूर्ण सदन की स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है, जिससे शहर की सूरत बदलने की उम्मीद है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां