मुजफ्फरनगरः मोरना में दलित व्यक्ति की हत्या से सनसनी, धारदार हथियार से की गई हत्या, घर में लहुलुहान मिला शव
मोरना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव मोरना में सोमवार सुबह एक दलित व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। 55 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र घसीटू का शव उनके घर में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटना मोरना के भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविदास मंदिर के पीछे की बताई जा रही है। मृतक रामप्रसाद खेती-बाड़ी का कार्य करता था। सुबह जब परिजनों ने उन्हें आवाज दी तो उनका शव खून से सना हुआ मिला।
मृतक की पत्नी चंद्रकली ने बताया कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनके पति की हत्या की है। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।
सूचना पर एसपी देहात आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेई तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
मृतक के परिवार में पत्नी चंद्रकली के अलावा पुत्र अमित व सुमित तथा पुत्रियां लता, शिल्पी, कोमल और वंदना हैं। लता और शिल्पी का विवाह हो चुका है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां