सरकार बताये कि मेरी एनएसजी सुरक्षा को क्यों हटाया: अखिलेश
झांसी । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उन्हें पहले एनएसजी सुरक्षा मिली थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए था कि एनएसजी सुरक्षा क्यों हटाई गई। श्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी एसपीजी सुरक्षा भी हटाई गई और उनका सरकारी आवास खाली कराया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जो व्यवस्था मिलनी चाहिए, वह मिलनी ही चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सबका अपमान करती है। प्रयागराज माघ मेले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शंकराचार्य और बटुकों का अपमान हुआ। उनका कहना था कि यदि कोई गलती हुई हो तो मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए थी। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा,“ योगी वह होता है जो दूसरों के दुःख को अपना दुःख समझे, लेकिन वर्तमान सरकार लोगों की पीड़ा पर संवेदनशील नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बुलडोजर कार्रवाई पर सरकार प्रसन्नता जताती है और संविधान व कानून का पालन नहीं करती।
ये भी पढ़ें "दुनिया किस दिशा में जाएगी, यह तय करेगा इंसान का फैसला" AI पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में दिए गए शपथपत्र में दर्ज मामलों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बाद में मुकदमे वापस लिए गए। आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को आंशिक रूप से बाहर किया गया है और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी। उनके अनुसार किसान, नौजवान, व्यापारी और अन्य वर्ग भाजपा सरकार से असंतुष्ट हैं तथा प्रदेश में अन्याय और अत्याचार बढ़ा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां