खड़े लोडर में बाइक टकराने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए।दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है।
कबरई थाना प्रभारी सतवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि गांव मक़रबई निवासी शिवम (17) शुक्रवार को अपने गांव के ही साथी उमेश के साथ बाइक से खन्ना कस्बा स्थित ब्रम्हचारी इंटर कॉलेज में सामाजिक विज्ञान का पेपर देने जा रहा था । बरबई गांव के पास एक पिकअप वाहन पंचर होने के कारण खड़ी थी, जिसमें तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों छात्र सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल उमेश का इलाज जारी है। थाना प्रभारी सतवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां