यूपीएससी सीएपीएफ में 349 असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के पास 13 मार्च तक मौका

On

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के माध्यम से असिस्टेंट कमांडेंट (एसी) के कुल 349 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद लास्ट डेट के शाम 6 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

 

औरैया में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, दंपति और बेटे समेत तीन की मौत ये भी पढ़ें  औरैया में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, दंपति और बेटे समेत तीन की मौत

मथुरा दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 की मौत; क्रेन से निकाली गई लाशें ये भी पढ़ें  मथुरा दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 की मौत; क्रेन से निकाली गई लाशें

यूपीएससी की ओर से सीएपीएफ के जिन असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें बीएसएफ के 108, सीआरपीएफ के 106, आईटीबीएफ के 12, एसएसबी के 53 और सीआईएसएफ के 70 पद शामिल हैं। आयोग की ओर से जारी इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 20 से 25 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 01-08-2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेर किले में भारी भीड़ से टूटी रेलिंग, भगदड़ के कारण कई लोग घायल ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेर किले में भारी भीड़ से टूटी रेलिंग, भगदड़ के कारण कई लोग घायल

 

इसके अलावा, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास केंद्रीय/राज्य विधानमंडल के अधिनियम द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय या यूजीसी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा, जो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 200 रुपए है। वहीं, महिला उम्मीदवारों सहित एससी/एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

 

यूपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 जुलाई को होगी, जिसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी)/फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट (पीटी) और मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (एमएसटी) में शामिल होना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पटेल नगर में हुई यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान- पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पटेल नगर में सनसनी

भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

मानवीय जीवन में विकारों का अस्तित्व एक ऐसा सच है जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों के मत्थे मढ़ देते हैं।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
भीतर की शुद्धि ही वास्तविक साधना, विकारों को दबाना समाधान नहीं

दैनिक राशिफल: 22 फरवरी 2026, रविवार

मेष- व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 22 फरवरी 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत बाईपास रोड पर गणेश शंकर विद्यार्थी तिराहे के पास गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पिछला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

सर्वाधिक लोकप्रिय