दिल्ली के अभिभावकों को बड़ी राहत: "1 अप्रैल से मनमानी फीस नहीं ले सकेंगे निजी स्कूल"—हाई कोर्ट में दिल्ली सरकार

On

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कहा है कि निजी स्कूल एक अप्रैल से अपने मन मुताबिक फीस नहीं वसूल सकते हैं। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार काे दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि जब तक नयी फीस की मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक स्कूल मनमाने तरीके से फीस नहीं वसूल सकते। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को करने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कहा कि निजी स्कूलों के फीसों को रेगुलेट करने के लिए स्कूल स्तरीय कमेटियां गठित करने के लिए दिल्ली सरकार का नोटिफिकेशन छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के हक में है। कोर्ट ने निजी स्कूलों का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अखिल सिब्बल से पूछा कि वे बताएं कि स्कूल फीसों को रेगुलेट करने के लिए स्कूल स्तरीय कमेटियां गठित क्यों नहीं करना चाहते हैं। तब सिब्बल ने कहा कि एक फरवरी का नोटिफिकेशन कानून सम्मत नहीं है क्योंकि इसमें कानून के प्रावधान के मुताबिक टाइमलाइन बदल दिया गया है। उच्च न्यायालय ने निजी स्कूलों को फीसों रेगुलेट करने के लिए स्कूल स्तरीय कमेटियां गठित करने के लिए समय सीमा 20 फरवरी तक बढ़ाया था।

दिल्ली के निजी स्कूलों की ओर से दायर याचिका में दिल्ली स्कूल एजुकेशन (ट्रांसपेरेंसी इन फिक्सेशन एंड रेगुलेशन ऑफ फीस) एक्ट की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी। याचिका में दिल्ली के शिक्षा निदेशालय के 24 दिसंबर, 2025 के नोटिफिकेशन को भी चुनौती दी गई थी। इसी नोटिफिकेशन में ये आदेश दिया गया था कि निजी स्कूल 10 जनवरी तक स्कूल स्तरीय फीस रेगुलेशन कमेटी का गठन करें। कमेटी में एक चेयरपर्सन, प्रिंसिपल, पांच अभिभावक, तीन शिक्षक और शिक्षा निदेशालय का एक प्रतिनिधि शामिल होगा।

सुनवाई के दौरान निजी स्कूलों की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने दिल्ली शिक्षा निदेशालय के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि ये नोटिफिकेशन कानून का उल्लंघन करता है। याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली सरकार ने कहा था कि ये पूरे तरीके से संवैधानिक है और इसका मकसद निजी स्कूलों काे मनमानी फीस वसूलने पर रोक लगाना है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि वो नोटिफिकेशन पर तो रोक नहीं लगाएगी, लेकिन वो इसे लागू करने की समय सीमा बढ़ा देगी।

बरेली में होली से पहले बड़ा खुलासा : पास्ता मसाला में फंगस, मिर्च में जहरीला रंग, दीपक स्वीट्स समेत कई के घी-तेल भी फेल ये भी पढ़ें  बरेली में होली से पहले बड़ा खुलासा : पास्ता मसाला में फंगस, मिर्च में जहरीला रंग, दीपक स्वीट्स समेत कई के घी-तेल भी फेल

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्लोबल टैरिफ को 'अवैध' करार देने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुप्पी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

मुरादाबाद/बिलारी। जनपद के बिलारी क्षेत्र के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यहाँ के 'इफ्तेखार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौवंश संरक्षण कार्यक्रम को जनपद में और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सर्वाधिक लोकप्रिय