राहुल गांधी देश के सबसे बड़े गद्दार, एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर बोले संबित पात्रा

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि राहुल गांधी 'गद्दार' हैं और देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया विरोध देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है और इस घटना को लेकर देशभर के युवाओं, खासकर जेन-जी में आक्रोश है। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के दौरान टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: बरेली डीएम और एसएसपी को अवमानना नोटिस जारी, निजी घर में नमाज रोकने पर मांगा जवाब, गांव में तनाव के बीच हिंदू परिवारों ने लगाए पलायन के पोस्टर ये भी पढ़ें  इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: बरेली डीएम और एसएसपी को अवमानना नोटिस जारी, निजी घर में नमाज रोकने पर मांगा जवाब, गांव में तनाव के बीच हिंदू परिवारों ने लगाए पलायन के पोस्टर

पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, 16 लोगों की मौत और कई घायल,रेस्क्यू अभियान जारी ये भी पढ़ें  पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, 16 लोगों की मौत और कई घायल,रेस्क्यू अभियान जारी

गिरफ्तार लोगों में कृष्णा हरी (यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव), कुंदन यादव (बिहार यूथ कांग्रेस सचिव), अजय कुमार (उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष) और नरसिम्हा यादव (यूथ कांग्रेस नेशनल कोऑर्डिनेटर) शामिल हैं। संबित पात्रा के अनुसार, इन कार्यकर्ताओं ने पहले समिट के लिए आधिकारिक पंजीकरण कराया और बारकोड प्राप्त कर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया। ये कार्यकर्ता उल्टी टी-शर्ट पहनकर अंदर गए ताकि उस पर लिखे संदेश दिखाई न दें। बाद में उन्होंने कपड़े उतारकर प्रदर्शन शुरू किया और धरना दिया। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी योजना राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में राहुल गांधी के आवास पर बनाई गई थी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि भारत का वैश्विक आयोजन था। एआई समिट में 100 से अधिक देशों की भागीदारी हुई, 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 60 देशों के मंत्री उपस्थित रहे।

औरैया में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, दंपति और बेटे समेत तीन की मौत ये भी पढ़ें  औरैया में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, दंपति और बेटे समेत तीन की मौत

इसके अलावा हजारों वैश्विक सीईओ, शोधकर्ता, नीति-निर्माता और स्टार्टअप प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए। 2.5 लाख से अधिक पंजीकृत प्रतिभागियों और आगंतुकों की उपस्थिति दर्ज की गई, साथ ही हजारों सत्र और वक्ता इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। संबित पात्रा ने कहा कि भारत ने पहले इस स्तर का वैश्विक समिट आयोजित नहीं किया था और यह देश की तकनीकी क्षमता, स्टार्टअप शक्ति और युवाओं की प्रतिभा का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस आयोजन के दौरान विरोध कर कांग्रेस ने भारत की उपलब्धियों का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी यह समझने में भी असफल रही कि यह भाजपा का नहीं बल्कि भारत का आयोजन था। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की उपलब्धियों और युवाओं की क्षमता को कमतर दिखाने की कोशिश की गई है। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के समय इस तरह का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे देश की छवि को धूमिल करने की साजिश बताया। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्लोबल टैरिफ को 'अवैध' करार देने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुप्पी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

मुरादाबाद/बिलारी। जनपद के बिलारी क्षेत्र के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यहाँ के 'इफ्तेखार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौवंश संरक्षण कार्यक्रम को जनपद में और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सर्वाधिक लोकप्रिय