शामली में प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा
शामली। एक प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने अपने परिवार पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाया है।
बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी युवती निकुंज वालिया ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बालिग है तथा उसकी जन्मतिथि वर्ष 2007 है। युवती ने अपनी स्वेच्छा से गत 16 फरवरी को शामली शहर के धीमानपुरा क्षेत्र निवासी केशव धीमान पुत्र प्रमोद धीमान से विवाह किया है। युवती ने बताया कि वह अपने पति के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है, लेकिन विवाह के बाद से उसे अपने परिजनों से जान का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि परिवार के लोग दंपति के साथ किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें अपर आयुक्त का तहसील कैराना में औचक निरीक्षण: लंबित वादों और वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
दंपति ने पुलिस अधीक्षक से स्वयं एवं अपने पति की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां