अपर आयुक्त का तहसील कैराना में औचक निरीक्षण: लंबित वादों और वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
कैराना: सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त श्री रमेश यादव ने शनिवार को तहसील कैराना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय और तहसील के विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों और अदालती वादों का निस्तारण केवल समयबद्ध ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण भी होना चाहिए ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
पुराने वादों की समीक्षा और वसूली पर जोर निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने एसडीएम न्यायालय में लंबित फाइलों का अवलोकन किया। उन्होंने पुराने वादों की वर्तमान स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, तहसीलदार कैराना से राजस्व वसूली की प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। अपर आयुक्त ने कहा कि लंबित वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और जो भी आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) पेंडिंग हैं, उन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
खतौनी और फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य रजिस्ट्रार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने खतौनी में अमल दरामद (प्रविष्टियों के चढ़ावे) से संबंधित कार्यों को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में चौपालों का आयोजन कर फार्मर रजिस्ट्री और खतौनी में अंश सुधार (हिस्सा दुरुस्ती) के कार्यों को शत-प्रतिशत और जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड का शुद्धिकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें शामली में पुलिस चौकी इंचार्ज पर रिश्वतखोरी और मारपीट का गंभीर आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेशलैंड बैंक बनाने और सत्यापन के निर्देश अपर आयुक्त ने ग्राम सभा की संपत्तियों के संरक्षण को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की भूमि और संपत्तियों का भौतिक सत्यापन कराया जाए ताकि अवैध कब्जों को रोका जा सके। साथ ही, विकास कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 'लैंड बैंक' बनाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। निरीक्षण के समय एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, तहसीलदार अर्जुन चौहान और नायब तहसीलदार सतीश यादव सहित तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां