शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप

तैमूर शाह कॉलोनी में दुकान खाली कराने के लिए हारून को रात भर बनाया बंधक, पुलिस ने कालू कुरैशी को भेजा जेल

शामली। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान पर अवैध कब्जे और एक व्यक्ति को रात भर बंधक बनाकर रखने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता और नगर पालिका सभासद पति कालू कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

रात भर बंधक बनाकर खाली कराई दुकान

नोएडा: लापरवाह DTC चालक ने कुचला था मासूम का भविष्य, 6 साल बाद कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद ये भी पढ़ें  नोएडा: लापरवाह DTC चालक ने कुचला था मासूम का भविष्य, 6 साल बाद कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद

मामला दिल्ली रोड स्थित तैमूर शाह कॉलोनी का है। पीड़ित हाजी यूसुफ के बेटे इरफान ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उनकी कॉलोनी में एक दुकान है। इरफान काम के सिलसिले में दिल्ली चले गए थे और दुकान की देखरेख अपने भतीजे हारून को सौंप दी थी। आरोप है कि आरोपी कालू कुरैशी और हाफिज साजिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर हारून को पूरी रात बंधक बनाए रखा। इसके बाद अखलाक (कालू कसाई), हाफिज साजिद और उनके अन्य साथियों ने डरा-धमकाकर दुकान खाली कराई और उस पर अवैध कब्जा कर लिया।

यूपी विधानसभा: सदन में गूंजा मुफ्त बिजली और शिक्षा मित्रों के मानदेय का मुद्दा; सपा विधायक अतुल प्रधान और मंत्री के बीच हुई तीखी नोकझोंक, शिवपाल बोले- 'झूठ बोलते हैं बिजली मंत्री' ये भी पढ़ें  यूपी विधानसभा: सदन में गूंजा मुफ्त बिजली और शिक्षा मित्रों के मानदेय का मुद्दा; सपा विधायक अतुल प्रधान और मंत्री के बीच हुई तीखी नोकझोंक, शिवपाल बोले- 'झूठ बोलते हैं बिजली मंत्री'

सपा नेता कालू कुरैशी पुलिस की गिरफ्त में

सलीम खान की हालत नाजुक: वेंटिलेटर पर सलमान खान के पिता, दुआओं का दौर शुरू..बॉलीवुड हस्तियों और प्रशंसकों के बीच चिंता की लहर ये भी पढ़ें  सलीम खान की हालत नाजुक: वेंटिलेटर पर सलमान खान के पिता, दुआओं का दौर शुरू..बॉलीवुड हस्तियों और प्रशंसकों के बीच चिंता की लहर

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कालू कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। कालू कुरैशी समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य है और कई बार नगर पालिका सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है। उसकी पत्नी वर्तमान में सभासद बताई जा रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

कोतवाली पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल हाफिज साजिद और अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शामली में रिश्तों का कत्ल ! ससुर ही निकला बहू का कातिल, हवस की राह में नाकाम होने पर रची थी रूह कंपाने वाली साजिश

शामली। जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
 शामली में रिश्तों का कत्ल ! ससुर ही निकला बहू का कातिल, हवस की राह में नाकाम होने पर रची थी रूह कंपाने वाली साजिश

शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप

शामली। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान पर अवैध कब्जे और एक व्यक्ति को रात भर बंधक बनाकर...
Breaking News  शामली 
शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को दो-टूक: 'मुफ्त की रेवड़ियों' से खत्म हो रहा काम करने का जज्बा, करदाताओं पर बढ़ रहा बोझ

नयी दिल्ली। देश में चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं (Freebies) के मामले पर सुनवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को दो-टूक: 'मुफ्त की रेवड़ियों' से खत्म हो रहा काम करने का जज्बा, करदाताओं पर बढ़ रहा बोझ

मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मथुरा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मथुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मन के भीतर झांके बिना अधूरी है भक्ति, लकीर पीटने से नहीं होगी प्रभु की प्राप्ति

धर्म का वास्तविक अर्थ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कहीं खो गया है। हमने यह मान लिया है कि...
Breaking News  अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
मन के भीतर झांके बिना अधूरी है भक्ति, लकीर पीटने से नहीं होगी प्रभु की प्राप्ति

उत्तर प्रदेश

मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मथुरा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मथुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

सहारनपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश की विधानसभा में जनपद के विकास और नागरिक हितों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्तमान नगर आयुक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

बागपत। जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम परवान चढ़ा तो दो बच्चों की मां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

सर्वाधिक लोकप्रिय