शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप
तैमूर शाह कॉलोनी में दुकान खाली कराने के लिए हारून को रात भर बनाया बंधक, पुलिस ने कालू कुरैशी को भेजा जेल
शामली। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान पर अवैध कब्जे और एक व्यक्ति को रात भर बंधक बनाकर रखने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता और नगर पालिका सभासद पति कालू कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
रात भर बंधक बनाकर खाली कराई दुकान
मामला दिल्ली रोड स्थित तैमूर शाह कॉलोनी का है। पीड़ित हाजी यूसुफ के बेटे इरफान ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उनकी कॉलोनी में एक दुकान है। इरफान काम के सिलसिले में दिल्ली चले गए थे और दुकान की देखरेख अपने भतीजे हारून को सौंप दी थी। आरोप है कि आरोपी कालू कुरैशी और हाफिज साजिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर हारून को पूरी रात बंधक बनाए रखा। इसके बाद अखलाक (कालू कसाई), हाफिज साजिद और उनके अन्य साथियों ने डरा-धमकाकर दुकान खाली कराई और उस पर अवैध कब्जा कर लिया।
सपा नेता कालू कुरैशी पुलिस की गिरफ्त में
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कालू कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। कालू कुरैशी समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य है और कई बार नगर पालिका सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है। उसकी पत्नी वर्तमान में सभासद बताई जा रही है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
कोतवाली पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल हाफिज साजिद और अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां