यूपी विधानसभा: सदन में गूंजा मुफ्त बिजली और शिक्षा मित्रों के मानदेय का मुद्दा; सपा विधायक अतुल प्रधान और मंत्री के बीच हुई तीखी नोकझोंक, शिवपाल बोले- 'झूठ बोलते हैं बिजली मंत्री'

अफसरों द्वारा जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर स्पीकर सख्त, बोले- 'विधायकों का फोन उठाना और सम्मान देना अनिवार्य'

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आठवां दिन बुधवार को काफी गहमागहमी भरा रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जनप्रतिनिधियों की गरिमा और अफसरों की मनमानी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। विधायकों की शिकायत थी कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी उनका फोन तक रिसीव नहीं करते, जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस गंभीर विषय पर हस्तक्षेप करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया और स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अधिकारी न केवल विधायकों का फोन उठाएं, बल्कि उन्हें उचित सम्मान भी दें। सदन में आज किसानों की बिजली, शिक्षा मित्रों का भविष्य और सड़कों की हालत जैसे मुद्दों पर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर विधायकों का सहयोग करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। वहीं, सदन में चर्चा के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली न मिलने का मामला उठाया।दोनों के बीच कुछ तनातनी भी हुई।  उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में पांच लाख किसानों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है। इस पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं कराया है, केवल उन्हें ही लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान विधायक द्वारा मंत्री को 'झूठा' कहे जाने पर स्पीकर ने आपत्ति जताई और शब्द को कार्यवाही से निकालने का निर्देश दिया। 

नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम ये भी पढ़ें  नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम

सदन में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की बदहाली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि 10 साल से शिक्षा मित्र लाचार हैं और कम मानदेय के कारण कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं। जवाब में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 10 हजार किया है और उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा से भी जोड़ा गया है। इसी बीच, चाचा शिवपाल यादव ने मंत्री एके शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री जी ऐसे बात कर रहे हैं जैसे 2017 से पहले कोई काम ही नहीं हुआ। इस पर अध्यक्ष ने मजाकिया लहजे में कहा कि आप लोग थोड़ा 'एडजस्ट' कर लीजिए, जिससे पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

मुज़फ्फरनगर न्यूज़: शाहपुर में समझौते का दबाव बनाने के लिए बहन के 'आपत्तिजनक फोटो' वायरल करने की धमकी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर न्यूज़: शाहपुर में समझौते का दबाव बनाने के लिए बहन के 'आपत्तिजनक फोटो' वायरल करने की धमकी

विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के बीच पुराने आंदोलनों को लेकर भी चर्चा हुई। सुरेश खन्ना ने अपने 37 वर्षों के संसदीय जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे विपक्षी दौर में उन पर फर्जी मुकदमे लादे गए थे। वहीं, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' ने मनरेगा के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने का विरोध दर्ज कराया। पूरे दिन चली चर्चा में सड़कों के नवीनीकरण से लेकर दिव्यांगों को फ्री बिजली देने जैसे सवालों पर सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं, जबकि विपक्ष ने सरकार को जमीन हकीकत पर घेरने का प्रयास किया।

मुजफ्फरनगर बना 'गैस चैंबर', रॉयल बुलेटिन का महा-सर्वे: कौन है असल जिम्मेदार ?, बताएं अपनी राय, हम बनेंगे आपकी आवाज ! ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर बना 'गैस चैंबर', रॉयल बुलेटिन का महा-सर्वे: कौन है असल जिम्मेदार ?, बताएं अपनी राय, हम बनेंगे आपकी आवाज !

Views: 96

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा जनपद मथुरा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे राया अर्बन सेंटर व...
दिल्ली NCR  नोएडा 
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

  नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज...
लाइफस्टाइल 
तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

नई दिल्ली। मोटापा अब सिर्फ दिखावे की समस्या नहीं रहा, बल्कि यह हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई...
हेल्थ 
मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

   मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व ईद की खरीदारी कर घर लौट रही एक युवती से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

उत्तर प्रदेश

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

सहारनपुर (गंगोह)। एक पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिसमें सवार करीब छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

   मेरठ। देशभर में गहराते रसोई गैस संकट और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP)...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

कांशीराम जयंती से पहले सियासी संग्राम: मायावती का कांग्रेस पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कांशीराम जयंती से पहले सियासी संग्राम: मायावती का कांग्रेस पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम