संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण
संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संभल के पुलिस अधीक्षक Krishna Bishnoi ने क्षेत्राधिकारी (डीएसपी) Kuldeep Kumar से स्पष्टीकरण तलब किया है।
जानकारी के अनुसार ईद पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें पुलिस अधिकारी और स्थानीय समुदाय के लोग मौजूद थे। इसी बैठक के दौरान डीएसपी कुलदीप कुमार द्वारा दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।
बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान डीएसपी कुलदीप कुमार ने कहा था कि “बहुत सारे लोगों को खुजली मची है कि झगड़ा ईरान और इजराइल के बीच हो रहा है और वे उसमें अपनी टांग अड़ा रहे हैं। यदि इतनी ही परेशानी है तो जहाज में बैठकर वहां चले जाओ और ईरान की तरफ से लड़ो।”
इस बयान के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और इसे लेकर विभिन्न वर्गों में नाराजगी देखी जा रही है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए डीएसपी से इस बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
ये भी पढ़ें मथुरा: आशुतोष महाराज पर गाड़ी के पेमेंट हड़पने का आरोप, कारोबारी ने ट्रस्ट को बताया 'फर्जी'पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी से लिखित जवाब मांगा गया है और उनके स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
इस घटनाक्रम के बाद संभल में इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी तरह के विवादित बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां