तनाव के बीच राहत की खबर: भारतीय एलपीजी जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित पार कर गया होर्मुज स्ट्रेट

On

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के 15वें दिन भारत के लिए अच्छी खबर आई। भारत का एलपीजी (रसोई गैस) ले जाने वाला जहाज शिवालिक शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया। जहाजों के आवागमन पर नजर रखने वाली ट्रैकिंग साइट 'मरीनट्रैफिक' के मुताबिक, यह जहाज 7 मार्च को कतर से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। जंग के बीच भारत का एलपीजी ले जाने वाला जहाज शिवालिक शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया।

यह जहाज भारत की सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का है और इसमें करीब 50,000 टन से ज्यादा एलपीजी ले जाने की क्षमता है। इसी वजह से इस जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। फिलहाल भारत में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए लोग घबराहट में एलपीजी सिलेंडर बुक कर रहे हैं। शुक्रवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि गलत सूचनाओं के कारण लोग घबराकर बुकिंग और जमाखोरी करने लगे हैं। घरेलू एलपीजी डिलीवरी का औसत चक्र लगभग ढाई दिन का है। डायवर्जन को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) सिस्टम लागू किया गया है।

नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम ये भी पढ़ें  नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम

इस सिस्टम के तहत ग्राहकों को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए डिलीवरी करने वाले को एक कोड देना होगा। अस्थायी उपाय के रूप में, एलपीजी बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग द्वीप पर मौजूद ईरान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो इस इलाके के ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरान के करीब 80 से 90 फीसदी कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप से होता है।

सुप्रीम कोर्ट: शब्बीर अहमद शाह को 6 साल बाद मिली जमानत, मीरवाइज उमर फारूक ने बताया 'देर से मिला न्याय' ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट: शब्बीर अहमद शाह को 6 साल बाद मिली जमानत, मीरवाइज उमर फारूक ने बताया 'देर से मिला न्याय'

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से ठीक पहले जनपद में ठगी का एक बड़ा मामला गरमा गया है। शाहपुर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह

सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे

नई दिल्ली/जोधपुर। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे

गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कथित किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने अपनी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान

पीपल सिर्फ पेड़ भर नहीं, यहां जानिए धार्मिक महत्व, औषधीय गुण और पर्यावरणीय लाभ

नई दिल्ली। औषधीय गुणों से भरपूर पीपल के पत्ते कई समस्याओं से निपटने में उपयोग किए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट,...
लाइफस्टाइल 
पीपल सिर्फ पेड़ भर नहीं, यहां जानिए धार्मिक महत्व, औषधीय गुण और पर्यावरणीय लाभ

क्या आपकी प्रकृति है वात? आयुर्वेद से जानिए संतुलन का सही तरीका

नई दिल्ली। आयुर्वेद के अनुसार वात प्रकृति वाले लोग हल्के, दुबले-पतले और फुर्तीले होते हैं, लेकिन अस्थिर भी। उनका मन...
हेल्थ 
क्या आपकी प्रकृति है वात? आयुर्वेद से जानिए संतुलन का सही तरीका

उत्तर प्रदेश

यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से सुबह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम