गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान

On

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कथित किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने अपनी जांच तेज कर दी है। प्रशासन का दावा है कि फिलहाल जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और जो माहौल बनाया जा रहा है, वह महज अफवाह है। हालांकि, जमीनी हकीकत इसके उलट दिख रही है, जहां गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ सिलेंडर के लिए तरस रही है।

जिलाधिकारी मेघा रूपम के निर्देशन में गठित चार संयुक्त टीमें लगातार अलग-अलग गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर रही हैं। इन टीमों में खाद्य और रसद विभाग, नापतोल विभाग और संबंधित तेल कंपनियों के अधिकारी शामिल हैं। शुक्रवार को तहसील दादरी क्षेत्र के अंतर्गत 14 गैस एजेंसियों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। प्रशासन का कहना है कि इन एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक पाया गया और कालाबाजारी के कोई सबूत नहीं मिले। जनपद में कुल 65 गैस एजेंसियां हैं, जिनमें इंडियन ऑयल की 13, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की 26-26 एजेंसियां शामिल हैं।

गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से मुकदमों के बोझ से मिलेगी मुक्ति

अधिकारियों के मुताबिक कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और स्टॉक की नियमित जांच की जा रही है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सिलेंडर की नापतोल भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। लेकिन इस जांच के दौरान भी गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। प्रवासी मजदूरों के लिए यह समस्या और विकराल हो गई है। रोजगार की तलाश में देशभर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा आने वाले इन मजदूरों के पास अक्सर गैस कनेक्शन नहीं होते। ऐसे में वे बिना कनेक्शन के मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर रहते हैं। बाजार में इन सिलेंडरों की कमी की सूचना है, जिससे उनके सामने खाना पकाने का संकट खड़ा हो गया है। 

आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव  ये भी पढ़ें  आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: कलेक्ट्रेट पर 'आप' का जोरदार प्रदर्शन, 'सिलेंडर गायब-नरेंद्र गायब' के नारों से गूँजा परिसर

   मुजफ्फरनगर। देशभर में रसोई गैस की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कलेक्ट्रेट पर 'आप' का जोरदार प्रदर्शन, 'सिलेंडर गायब-नरेंद्र गायब' के नारों से गूँजा परिसर

मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे-59 पर गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

संभल/प्रयागराज। Allahabad High Court ने उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में मस्जिद के भीतर नमाज़ पढ़ने वालों की संख्या सीमित...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम : प्रधानमंत्री मोदी

  सिलचर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शिलांग-सिचलर कॉरिडोर के भूमि पूजन के दक्षिण...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम : प्रधानमंत्री मोदी

उत्तर प्रदेश

मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती की बीएसपी कार्यकर्ताओं से अपील, कांशीराम जयंती को बनाएं सफल

देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे-59 पर गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद : गलत दिशा में दौड रही ट्रैक्टर-ट्राली दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलटी, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

संभल/प्रयागराज। Allahabad High Court ने उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में मस्जिद के भीतर नमाज़ पढ़ने वालों की संख्या सीमित...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से सुबह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम