बिजनौर में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम जसजीत कौर
एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, जिलाधिकारी ने जमाखोरी के विरुद्ध दी चेतावनी
बिजनौर । जनपद में पिछले कुछ दिनों से गैस और ईंधन की कमी को लेकर फैल रही खबरों को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही बेबुनियाद अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।
जिलाधिकारी ने बताया कि अफवाहों के कारण उपभोक्ता घबराहट में क्षमता से अधिक बुकिंग कर रहे हैं, जिससे सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण बुकिंग प्रक्रिया में कुछ तकनीकी बाधाएं आई थीं, जिन्हें अब ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन की मुस्तैदी का हवाला देते हुए कहा कि आपूर्ति विभाग की टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं और किसी भी प्रकार की अवैध भंडारण, जमाखोरी या कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। तेल कंपनियों ने भी पहले की तुलना में सप्लाई बढ़ाने की पुष्टि की है।
35 हजार से अधिक सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने आंकड़ों के साथ स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि 12 मार्च तक जनपद में 35,665 एलपीजी सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद था। इसमें से गुरुवार को 13,934 सिलेंडरों की बिक्री हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि गैस एजेंसियों पर आपूर्ति निरंतर बनी हुई है और पूर्ति विभाग की टीमें हर एजेंसी पर भौतिक सत्यापन और जांच कर रही हैं, ताकि आमजन को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां