मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। शुक्रवार को कच्ची सड़क स्थित सरवट इंडेन सेवा के कार्यालय पर उस समय भारी बवाल हो गया, जब घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। आक्रोशित रोजेदारों और महिलाओं ने भीषण गर्मी के बीच एजेंसी प्रबंधन पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
उपभोक्ताओं का सीधा आरोप है कि गैस वितरण करने वाले हॉकर्स और बिचौलियों की मिलीभगत से 900 रुपये वाला सरकारी सिलेंडर चोरी-छिपे 1500 से 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है, जबकि आम उपभोक्ता चूल्हा जलाने के लिए दर-दर भटक रहा है।
रमजान के पवित्र महीने में रोजे की हालत में कतारों में खड़ी महिलाओं ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल और सर्वर डाउन होने के बहाने बुकिंग नहीं की जा रही है। जब उपभोक्ता दफ्तर पहुंचते हैं, तो कर्मचारी तकनीकी खराबी की बात कहकर उन्हें टरका देते हैं। दूसरी ओर, एजेंसी संचालक आलम ने कालाबाजारी से इनकार करते हुए कहा कि जनता में किल्लत के डर से 'पैनिक बुकिंग' बढ़ गई है, जिससे सिस्टम पर दबाव है। हालांकि, शहर में मचे इस हाहाकार के बीच जिला पूर्ति विभाग की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे कामउपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई और कालाबाजारी करने वाले हॉकर्स पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां