संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही
नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारतीय संसद के भीतर भी दिखाई देने लगा है। देश में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत और कालाबाजारी को लेकर विपक्ष ने शुक्रवार को लोकसभा में जबरदस्त हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी सदस्य सदन के बीचों-बीच (वेल) आकर नारेबाजी करने लगे और सरकार से इस संकट पर तुरंत जवाब की मांग की।
हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 की अतिरिक्त अनुदान मांगें पारित कराईं, लेकिन शोर-शराबा नहीं थमने पर कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
अध्यक्ष ओम बिरला और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सदस्यों के आचरण पर कड़ी नाराजगी जताई। रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदस्य सदन के भीतर थाली-गिलास लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और संसदीय मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि "जनता यह नाटक देख रही है और कांग्रेस को इसका जवाब देगी।"
दूसरी ओर, अध्यक्ष ओम बिरला ने मेजों पर चढ़ने का प्रयास कर रहे सदस्यों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि संसद की पवित्रता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल भी नहीं चल सका, जिससे कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा से रह गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां